scorecardresearch
 

IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल

मुंबई के पवई स्थित आईआईटी बॉम्बे कैंपस के हॉस्टल नंबर 6 में सिलेंडर पाइप से गैस लीकेज के बाद अचानक आग भड़क गई. इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement
X
यह घटना रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हॉस्टल नंबर 6 में हुई. (Photo: ITG)
यह घटना रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हॉस्टल नंबर 6 में हुई. (Photo: ITG)

मुंबई के पवई में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे कैंपस के एक हॉस्टल में सिलेंडर पाइप से गैस लीक होने के बाद आग भड़क गई, जिसमें दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हॉस्टल नंबर 6 में हुई.

घायलों को घाटकोपर में BMC के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, बाद में उनमें से चार को चिंचपोकली में नगर निकाय के कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: 'उसने मुझे धोखा दिया, उसे मैंने सजा दी', पत्नी की हत्या से पहले इंजीनियर पति ने बनाया वीडियो, 4 साल के बेटे के सामने मां का कत्ल

वहीं, एक व्यक्ति अभी भी राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती है. इन पांचों की पहचान अंश अहिरवार (12), तहजीब आलम (9), ईश्वर सिंह (37), शिवकुमार सिंह (34) और अनिलकुमार यादव (23) के तौर पर हुई है. इस बीच, सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

घटना के बाद पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement