scorecardresearch
 

मुंबई में आग की एक और घटना, कमला मिल्स के पास लगी आग

Mumbai s Kamala Mills compound में पिछले साल भी आग लगने की घटना हुई थी. पिछले साल 26 दिसंबर को कमला मिल्स कंपाउंड में दो पब में अग्निकांड की बड़ी घटना हुई थी. इस अग्निकांड में 14 लोग मारे गए थे जबकि 60 से ज्यादा लोग झुलस गए थे.

Advertisement
X
कमला मिल्स कम्पाउंड के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग (फोटो-ANI)
कमला मिल्स कम्पाउंड के पास निर्माणाधीन इमारत में लगी आग (फोटो-ANI)

मुंबई में पिछले 15 दिनों में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं. आग लगने की नई घटना में कमला मिल्स कम्पाउंड के पास निर्माणाधीन इमारत में आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 4 गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है.

इस निर्माणाधीन इमारत में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. आग लगने के वक्त कई मजदूर इमारत के अंदर थे. उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

पिछले साल भी कमला मिल्स कंपाउंड में हुई थी. पिछले साल 26 दिसंबर को कमला मिल्स कंपाउंड में दो पब में अग्निकांड की बड़ी घटना हुई थी. इस अग्निकांड में 14 लोग मारे गए थे जबकि 60 से ज्यादा लोग झुलस गए थे.

पिछले 2-3 हफ्ते में में आग लगने की घटनाए घटी हैं. 27 दिसंबर की शाम मुंबई के चेंबूर इलाके के तिलक नगर स्थित सरगम सोसायटी की 14वीं मंजिल पर आग लग गई जिसमें 4 बुजुर्गों समेत 5 लोगों की मौत हो गई.

Advertisement

23 दिसंबर को कांदिवली में एक गोदाम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले 17 दिसंबर को में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई थी.

Advertisement
Advertisement