scorecardresearch
 

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप, बॉम्बे हाईकोर्ट-BSE और अमिताभ बच्चन का 'जलसा' निशाने पर

बॉम्बे हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. इस ईमेल में बॉम्बे हाईकोर्ट के अलावा BSE, वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं.

Advertisement
X
बॉम्बे हाईकोर्ट-BSE और अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. (File Photo-PTI)
बॉम्बे हाईकोर्ट-BSE और अमिताभ बच्चन के घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. (File Photo-PTI)

महाराष्ट्र के मुंबई में एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है. इस बार धमकी भरा ईमेल बॉम्बे हाईकोर्ट को भेजा गया है. ईमेल में सिर्फ हाईकोर्ट ही नहीं, बल्कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. 

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. पुलिस ईमेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने भेजी है.

चार जगहों को निशाना बनाने की धमकी

धमकी भरे ईमेल में मुंबई के चार प्रमुख ठिकानों का नाम लिया गया है. इनमें बॉम्बे हाईकोर्ट, BSE, वर्ली रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' शामिल है. ईमेल में इन जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में लिखा DATE एंड TIME

बॉम्बे हाईकोर्ट और BSE जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ अमिताभ बच्चन के बंगले का नाम आने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. फिलहाल ईमेल में दी गई धमकी की गंभीरता और उसके पीछे की मंशा की जांच की जा रही है.

Advertisement

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. जांच एजेंसियां ईमेल की जानकारी जुटा रही हैं. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इसे किसने और कहां से भेजा है.

पुलिस धमकी की सच्चाई का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement