वीकेंड आते ही दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन जाता है. कभी पहाड़ों की सैर, तो कभी किसी शांत जगह पर छोटा-सा ट्रैवल ब्रेक. लेकिन ट्रिप की एक्साइटमेंट में कई बार हम पैकिंग के दौरान जरूरी चीजें रखना भूल जाते हैं. अगर आप भी जेन जी हैं और इस वीकेंड ट्रिप पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बैग में इन 5 चीजों को रखना बिल्कुल न भूलें.
1. पावर बैंक और चार्जिंग केबल
आजकल ट्रैवल के दौरान फोन सिर्फ कॉल करने के काम नहीं आता. रास्ते में मैप देखना हो, फोटो और वीडियो बनाना हो या ऑनलाइन पेमेंट करना हो, फोन हर जगह काम आता है. ऐसे में पावर बैंक रखना बेहद जरूरी है. इसके साथ फोन का चार्जर और जरूरी केबल भी जरूर रखें, ताकि बैटरी खत्म होने पर आपको परेशानी न हो.
2. स्किनकेयर और सनस्क्रीन
ट्रिप के दौरान स्किनकेयर रूटीन को पूरी तरह नजरअंदाज न करें. अपने बैग में सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर, लिप बाम और फेस वॉश जैसे जरूरी प्रोडक्ट्स रखें. अगर आप पहाड़ों या किसी बीच डेस्टिनेशन पर जा रहे हैं, तब भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें. बेहतर होगा कि बड़े पैक की जगह ट्रैवल साइज प्रोडक्ट्स रखें, जिससे बैग में ज्यादा जगह भी न घिरे.
3. कम्फर्टेबल आउटफिट और एक्स्ट्रा कपड़े
ट्रिप पर अच्छे आउटफिट्स के साथ कंफर्ट का ध्यान रखना भी जरूरी है. अपने डेस्टिनेशन के मौसम के हिसाब से कपड़े पैक करें. एक एक्स्ट्रा टी-शर्ट, कम्फर्टेबल बॉटम्स, अंडरगारमेंट्स और नाइटवेयर जरूर रखें. अगर पहाड़ों पर जा रहे हैं, तो हल्की जैकेट या गर्म कपड़े भी साथ रखें. साथ ही, कम्फर्टेबल फुटवेयर चुनें, ताकि घूमते वक्त पैरों में परेशानी न हो.
यह भी पढ़ें: "Pakistan Gen Z Influencers: लाखों में फॉलोवर्स, करोड़ों में कमाई, ये हैं पाकिस्तान की टॉप Gen Z इन्फ्लुएंसर
4. बेसिक मेडिसिन और पर्सनल केयर किट
छोटी ट्रिप में भी हेल्थ से जुड़ी जरूरतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अपने साथ बेसिक फर्स्ट एड किट, बैंड-एड, हैंड सैनिटाइजर, टिश्यू और जरूरी पर्सनल मेडिसिन रखें. अगर आपको सफर के दौरान मोशन सिकनेस होती है, तो उसके लिए अपनी जरूरत के हिसाब से दवा साथ रखें. इससे छोटी-मोटी परेशानियों के कारण आपकी ट्रिप खराब नहीं होगी.
5. ID कार्ड, कैश और जरूरी डॉक्यूमेंट्स
डिजिटल पेमेंट के दौर में भी थोड़ा कैश रखना जरूरी है, क्योंकि हर जगह इंटरनेट या ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा नहीं मिलती. अपने साथ आधार कार्ड या कोई दूसरा वैलिड ID प्रूफ रखें. होटल बुकिंग और ट्रैवल टिकट की डिटेल्स फोन में सेव करने के साथ उनका ऑफलाइन स्क्रीनशॉट भी रख लें.
तो अगली बार वीकेंड ट्रिप पर निकलने से पहले अपनी पैकिंग चेकलिस्ट जरूर तैयार कर लें. थोड़ी-सी तैयारी आपको सफर के दौरान होने वाली कई परेशानियों से बचा सकती है. आखिर ट्रिप का असली मजा तभी है, जब जरूरी सामान की चिंता छोड़कर आप नई जगहों को एक्सप्लोर कर सकें और दोस्तों के साथ यादगार पल बिता सकें.