scorecardresearch
 

फड़नवीस बने महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व विधायक देवेंद्र जी. फड़नवीस गुरुवार को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए.

Advertisement
X

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व विधायक देवेंद्र जी. फड़नवीस गुरुवार को पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए.

भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में की. राजनाथ सिंह ने कहा कि राज्य में विभिन्न नेताओं की आम सहमति से फड़नवीस को महाराष्ट्र भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया है.

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस नियुक्ति के जरिए महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी और गोपीनाथ मुंडे के बीच सुलह होने का भी संकेत दिया.

फड़नवीस नागपुर में वकील हैं. 43 वर्षीय फड़नवीस को गडकरी के करीबी माने जाने वाले सुधीर मुंगंतिवार की जगह प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है.

फड़नवीस 1992 और 1997 में लगातार दो बार नागपुर नगर निगम के लिए निर्वाचित हुए. वह नागपुर के मेयर भी रहे. देश के वह दूसरे सबसे कम उम्र मेयर बने.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement