scorecardresearch
 

दाभोलकर हत्याकांड: CBI ने पुणे, रायगढ़ में की छापेमारी

महाराष्ट्र के लेखक नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दो संदिग्ध दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के पुणे और रायगढ़ के पनवेल स्थित घर पर छापेमारी की.

Advertisement
X
नरेंद्र दाभोलकर
नरेंद्र दाभोलकर

भारतीय तर्कवादी व महाराष्ट्र के लेखक नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दो संदिग्ध दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के पुणे और रायगढ़ के पनवेल स्थित घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कहा कि उसे कुछ दस्तावेज, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा अन्य सामग्री मिली है, जिसकी जांच की जानी है.

एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने नौ मार्च, 2014 को एक मामला दायर किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई सामने आई है. दाभोलकर की 20 अगस्त, 2013 में हत्या कर दी गई थी.

गोली मारकर की थी हत्या
दाभोलकर (68) की मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोगों ने उनके घर के निकट सुबह 7.20 बजे के आसपास गोली मारकर हत्या कर दी थी. मामले की पहले पुणे की डेक्कन पुलिस थाने ने जांच की, बाद में जांच को सीबीआई के हवाले कर दिया गया. दाभोलकर की दिनदहाड़े हुई हत्या के तीन साल बाद भी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. हत्या का शक कुछ दक्षिणपंथी समूहों तथा कार्यकर्ताओं पर है.

Advertisement


दाभोलकर के कई दशकों के अभियान के कारण महाराष्ट्र काला जादू सहित अंधविश्वास की कई प्रथाओं के खिलाफ कानून बनाने वाला पहला राज्य बना. ऐसा हालांकि उनकी मौत के बाद हो सका.

Advertisement
Advertisement