scorecardresearch
 

अशोक खरात के बैंक लॉकर से निकला 1 करोड़ का सोना-चांदी... US डॉलर भी बरामद

अशोक खरात के बैंक लॉकर की तलाशी के दौरान 1 करोड़ रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं. इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर भी बरामद हुए हैं.

Advertisement
X
अशोक खरात के बैंक लॉकर से 5500 अमेरिकी डॉलर मिले हैं. (File Photo)
अशोक खरात के बैंक लॉकर से 5500 अमेरिकी डॉलर मिले हैं. (File Photo)

नासिक के एक बैंक में अशोक खरात के लॉकर की तलाशी के दौरान 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं. यही नहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लॉकर से अमेरिकी डॉलर और अन्य कीमती सामान भी बरामद किए हैं. 

जानकारी के मुताबिक, अशोक खरात और उनकी पत्नी कल्पना खरात के नाम पर विश्वास कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मुंबई, नाका ब्रांच में मौजूद लॉकर नंबर 555 को जब उनकी बेटी की मौजूदगी में खोला गया, तो कई कीमती चीजें मिलीं.

बरामद सामान में करीब ₹1,10,61,407 कीमत के सोने के आभूषण, ₹1,89,302 की चांदी और 5500 अमेरिकी डॉलर शामिल हैं.

बता दें, अशोक खरात नासिक के एक ज्योतिषी हैं जिन्हें लोग कैप्टन के नाम से भी जानते थे. कभी हाई-प्रोफाइल और प्रभावशाली सलाहकार के तौर पर पहचान बनाने वाले खरात अब गंभीर आरोपों और पुलिस जांच के घेरे में हैं. उन पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

बताया जाता है कि मर्चेंट नेवी से रिटायर होने के बाद अशोक खरात ने कई साल पहले ज्योतिष के क्षेत्र में कदम रखा था. धीरे-धीरे उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और समय के साथ खुद को एक भरोसेमंद सलाहकार के रूप में स्थापित कर लिया. उनके पास कई बड़े कारोबारी, राजनीतिक और प्रभावशाली लोग सलाह लेने पहुंचते थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement