पुलिस ने 65 साल के आरोपी भीमराव कांबले को गिरफ्तार किया है. वह बच्ची को बहला फुसलाकर पशुओं के तबेले में ले गया जहां उसके ऊपर गंभीर आरोप हैं कि उसने बच्ची के साथ अत्याचार किया. इस घटना के खिलाफ लोगों ने पुणे शहर में विरोध प्रदर्शन कर पूरे शहर को जाम कर दिया. लोगों ने घरों से बाहर निकलकर इस घटना के विरोध में आवाज उठाई.