अशोक खरात (Ashok Kharat) नासिक के ज्योतिषी हैं, जिन्हें को लोग ‘कैप्टन’ के नाम से भी जानते थे. कभी एक प्रभावशाली और हाई-प्रोफाइल सलाहकार के रूप में पहचान बनाने वाले खरात अब गंभीर आरोपों और पुलिस जांच का सामना कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक 27 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. उन पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
बताया जाता है कि अशोक खरात ने अपने करियर की शुरुआत मर्चेंट नेवी से रिटायर होने के बाद की थी. आज से करीब 20 साल पहले उन्होंने ज्योतिष के क्षेत्र में कदम रखा और धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत की. समय के साथ उन्होंने खुद को एक भरोसेमंद सलाहकार के रूप में स्थापित किया, जिनके पास कई बड़े और प्रभावशाली लोग पहुंचते थे.
उनके क्लाइंट्स में नेता, बिल्डर और बड़े कारोबारी शामिल बताए जाते हैं. इसी कारण उनका नेटवर्क काफी मजबूत और व्यापक माना जाता रहा है. लोग उनके पास व्यक्तिगत, व्यवसायिक और राजनीतिक सलाह लेने आते रहे हैं, जिससे उनकी छवि एक प्रभावशाली ज्योतिषी की बन गई.
मुंबई में एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर ने अशोक खरात से कथित संबंधों के आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि 28 दिनों से बिना सबूत उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है. खरात पर यौन उत्पीड़न व धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं और जांच जारी है. चाकणकर ने गुमनाम पत्र पर सवाल उठाए और किसी भी गलत काम से जुड़ाव से इनकार करते हुए सच्चाई सामने आने का भरोसा जताया.
महाराष्ट्र के नासिक, अमरावती और पुणे में महिलाओं के साथ यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं. अशोक खरात, अयान अहमद तनवीर और अन्य आरोपियों पर शोषण, ब्लैकमेलिंग व उत्पीड़न के गंभीर आरोप हैं. पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं, जबकि इन मामलों में सोशल मीडिया, फर्जी बाबा और कार्यस्थल उत्पीड़न की समान कड़ियां सामने आई हैं. घटनाओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
महाराष्ट्र के सोलापुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने एक सनसनीखेज दावा किया है. भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिंदे ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में अभी और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना है.
नासिक के भोंदू बाबा उर्फ अशोक खरात पर लगातार जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है. इस मामले में ED ने नासिक, पुणे और शिरडी में छापेमारी की है. साथ ही उसके खिलाफ सेक्स, ब्लैकमेलिंग, ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों की जांच भी तेज हो गई है. पढ़ें पूरी कहानी.
Ashok Kharat News: महाराष्ट्र में अशोक खरात वीडियो मामले में साइबर सेल ने आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत FIR दर्ज की है. 15–17 आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया और पोर्न साइट्स पर वायरल किए गए. कुछ मामलों में वीडियो देखने के लिए 20–50 रुपये वसूले गए. पुलिस के अनुसार, इससे पीड़ित महिलाओं की पहचान उजागर हुई है. साइबर प्रमुख यशस्वी यादव ने कहा कि जांच जारी है और जल्द गिरफ्तारी होगी.
महाराष्ट्र में अशोक खारत मामला सियासी मुद्दा बन गया है. अंजलि दमानिया ने दावा किया कि उन्होंने सीडीआर का AI से विश्लेषण कर नेताओं से बातचीत उजागर की. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस पर 'सुविधा की राजनीति' का आरोप लगाया. दमानिया ने कॉल्स और संदिग्ध लेन-देन में बढ़ोतरी की बात कही और जांच की मांग की.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अशोक खरात मामले में सीडीआर लीक की जांच होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रवर्तन निदेशालय खरात की संपत्तियों और लेन-देन की जांच कर रहा है. अंजलि दमानिया के दावों से विवाद बढ़ा. एकनाथ शिंदे से बातचीत के आरोप भी लगे. अब तक 12 केस दर्ज, एसआईटी जांच जारी है.
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 कॉल के दावे से सियासत गरमा गई है. अंजलि दमानिया ने सीडीआर के आधार पर यह दावा किया, जबकि कांग्रेस ने जांच से जुड़ी जानकारी लीक होने पर सवाल उठाए. खरात दुष्कर्म समेत कई मामलों में गिरफ्तार है और उस पर 8 एफआईआर दर्ज हैं. सचिन सावंत ने इसे गंभीर बताते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल खड़े किए.
नासिक में एक्सटॉर्शन केस में बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. शिकायतकर्ता रवींद्र एरंडे के खिलाफ 121 अश्लील वीडियो मिलने के बाद यौन शोषण, IT एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज हुआ है. एक महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार किया गया और कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड दी है. पुलिस को बड़े सेक्स स्कैंडल की आशंका है.
कोपरगांव स्थित समता नगरी सहकारी संस्था की एक शाखा में ही करीब 100 खाते खोले गए थे, जिनमें से 57 खाताधारकों के जरिए बड़े पैमाने पर ट्रांज़ैक्शन हुआ. इन सभी खातों से खरात का मोबाइल नंबर जुड़ा होना जांच एजेंसियों के लिए बड़ा सुराग बना. पुलिस के निर्देश पर इन खातों को फिलहाल फ्रीज़ कर दिया गया है.
अशोक खरात पर आरोप है कि उन्होंने जैन व्यापारियों को मछली को ‘समुद्री पौधा’ बताकर खाने के लिए धोखा दिया और लाखों रुपये वसूले. एक व्यवसायी छह साल तक उनके संपर्क में रहा. खरात को 17 मार्च को नासिक से गिरफ्तार किया गया. उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के 11 मामले भी दर्ज हैं.
नासिक के कथित गॉडमैन अशोक खरात केस में SIT ने बेटे को हिरासत में लिया है, जबकि उसकी पत्नी अभी तक फरार है. अशोक खरात के खिलाफ रेप और ठगी के कई मामलों में जांच तेज हो गई है. इस मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जानिए, खरात की करतूतों की कहानी.
नासिक में खुद को 'गॉडमैन' बताने वाले अशोक खरात के ऑफिस से 20 फीट लंबा रिमोट कंट्रोल वाला सांप बरामद हुआ, जिससे वह लोगों को अलौकिक शक्तियों का भ्रम देता था. दुष्कर्म के आरोपों में उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. 35 वर्षीय महिला के आरोप के बाद कई शिकायतें सामने आईं. अब तक 10 एफआईआर दर्ज हैं और एसआईटी जांच में जुटी है. पुलिस उसके परिवार और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है.
नासिक में स्वयंभू 'गॉडमैन' अशोक खरात को दुष्कर्म मामलों में कोर्ट ने 14 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उस पर कई महिलाओं ने शोषण के आरोप लगाए हैं और अब तक 10 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. एसआईटी जांच कर रही है और 100 से अधिक शिकायतें भी मिली हैं. छापे में अहम साक्ष्य और एक यांत्रिक सांप बरामद हुआ, जिससे लोगों को धोखा दिया जाता था.
यौन उत्पीड़न के आरोपी अशोक खरात मामले में SIT ने उनके बेटे हर्षवर्धन को नासिक से हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस आरोपी की फरार पत्नी की भी तलाश कर रही है. खरात के खिलाफ यौन शोषण और धोखाधड़ी के 10 FIR दर्ज हैं. SIT को फोन के जरिए 100 से ज्यादा अन्य शिकायतें भी मिली हैं.
ढोंगी अशोक खरात से जुड़े वायरल वीडियो ने पीड़ित परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है. कई पीड़िताओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जबकि वीडियो के शेयर होने से निजता का उल्लंघन और मानसिक दबाव बढ़ रहा है. गवाह सामने आने से बच रहे हैं, जिससे जांच प्रभावित हो रही है. प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए मीडिया प्लेटफार्म को नोटिस जारी किए हैं. अब तक 170 वेबसाइटों से वीडियो हटाए जा चुके हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में इन दिनों अशोक खरात मामला चर्चा में है. अशोक खरात ने महिलाओं को झांसा देकर उनके साथ गलत काम किए थे. इसी तरह पुणे में भी ढोंगी बाबा के कारनामे सामने आए थे. अब पुलिस ने ऋषिकेश वैद्य नाम के स्वयंभू बाबा को पकड़ा है. ऋषिकेश पर आरोप है कि उसने एक महिला के साथ रेप किया था. वह फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे पिंपरी से अरेस्ट किया है.
नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ जांच तेज हो गई है. SIT को पांच दिनों में 50 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जबकि अब तक आठ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. यौन शोषण और वसूली के आरोपों के बीच प्रशासन ने उनका शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित कर दिया है, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया है.
Ashok Kharat Nashik Case Updates: महाराष्ट्र के नासिक में स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद 'शुद्धिकरण' के नाम पर किए जा रहे काले कारनामों की परतें दर परत खुल रही हैं. SIT की जांच में खरात के दफ्तर और मंदिर ट्रस्ट में चलने वाले उस खौफनाक 'कोड लैंग्वेज' का खुलासा हुआ है, जिसके जरिए महिलाओं का यौन शोषण किया जाता था.
पुणे के उद्योगपति राजेंद्र जासूद ने नासिक के ‘गॉडमैन’ अशोक खरात पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है. शिकायत के मुताबिक, खरात ने अवतार पूजा के नाम पर मर्सिडीज खरीदवाई और 21 देशों की यात्राओं का खर्च उठवाया. पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने उल्टा रंगदारी की शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र में गिरफ्तार कथित गॉडमैन अशोक खारत से जुड़े मंदिर को 2018 में राज्य सरकार से 1.05 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी. अब रेप के आरोपों में गिरफ्तारी के बाद SIT जांच में करोड़ों की संपत्ति, आपत्तिजनक वीडियो और कई आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है.