जबलपुर हवाई अड्डे पर आज मुंबई से उतरे एक प्लेन में बैठे यात्रियों की उस समय बाल-बाल जान बची जब रनवे पर विमान के सामने जंगली जानवरों का एक झुंड आ गया. विमान में 49 यात्रियों समेत करीब 53 लोग सवार थे. एयरलाइन के मुताबिक विमान का मेन और नोज लैंडिंग गियर ढह गया हालांकि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं.
स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘मुंबई से जबलपुर गयी स्पाइसजेट क्यू400, वीटी-एसयूसी उड़ान संख्या एसजी 2458 उतरते समय रनवे पर जंगली जानवरों से टकरा गयी. विमान बायीं तरफ से से बाहर चला गया और मेन एवं नोज लैंडिंग गियर ढह गया. सभी 49 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सुरक्षित हैं’ हालांकि सूत्रों के अनुसार के उतरते समय जंगली सूअरों का एक झुंड एकाएक रनवे पर आ गया था. पायलट ने जंगली सूअरों का झुंड देखते ही ब्रेक लगाए जिसके कारण कुछ सूअर भी मारे गए.