scorecardresearch
 

मध्य प्रदेश: 60 करोड़ रुपये में नया प्लेन खरीदेगी कमलनाथ सरकार

कमलनाथ कैबिनेट की बैठक में पुराने प्लेन को बेचने और नया प्लेन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. सरकार ने वर्तमान सरकारी विमान बी 200, उसके स्पेयर्स और स्पेयर्स इंजन को मुंबई की एक एविएशन कंपनी को 8 करोड़ 55 लाख 10 हजार रुपये में बेचने का फैसला किया है.

Advertisement
X
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (फाइल फोटो)

  • पुराने सरकारी प्लेन को बेचेगी मध्य प्रदेश सरकार
  • नया प्लेन खरीदने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार पुराने सरकारी प्लेन को बेचकर नया विमान खरीदेगी. नए प्लेन की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये होगी. गुरुवार को हुई कमलनाथ कैबिनेट की बैठक में पुराने प्लेन को बेचने और नया प्लेन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.

मुंबई की एक कंपनी को बेचा जाएगा पुराना विमान

सरकार ने वर्तमान सरकारी विमान बी 200, उसके स्पेयर्स और स्पेयर्स इंजन को मुंबई की एक एविएशन कंपनी को 8 करोड़ 55 लाख 10 हजार रुपये में बेचने का फैसला किया है. इसके अलावा सरकारी हेलिकॉप्टर बेल-430 उसके स्पेयर्स और स्पेयर्स इंजन को 2 करोड़ 71 लाख 99 हज़ार रुपये में बेचने का निर्णय लिया है.

निजी विमान इस्तेमाल कर रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ

Advertisement

सरकार के मुताबिक वर्तमान सरकारी प्लेन में तकनीकी गड़बड़ी है, जिसके चलते पिछले महीने से निजी विमान का इस्तेमाल कर रहे हैं. दरअसल, सरकार का पुराना प्लेन तकनीक खराबी के कारण इस्तेमाल में नहीं आ रहा है. अब सरकार ने पुराने प्लेन को बेचकर करीब 60 करोड़ में नया प्लेन खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement