scorecardresearch
 

इंदौर: सड़क पर डांस कर लोगों को ट्रैफिक रूल समझा रही यह लड़की, देखें VIDEO

इंदौर की सड़क पर शुभी जैन लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का आग्रह करती हैं. इस दिलचस्प वीडियो में शुभी जैन को उन लोगों को थैंक्यू कहते हुए सुना जा रहा है जिन्होंने हेलमेट पहन रखा है और गाड़ी में सीट बेल्ट लगाई है.

Advertisement
X
सड़क पर लोगों को ट्रैफिक रूल्स समझाती शुभी जैन (फोटो-वीडियो ग्रैब)
सड़क पर लोगों को ट्रैफिक रूल्स समझाती शुभी जैन (फोटो-वीडियो ग्रैब)

  • सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है
  • वीडियो में एक लड़की डांस करते हुए ट्रैफिक रूल्स समझा रही है

सोशल मीडिया पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक लड़की सड़क पर अनोखे तरीके से लोगों को जागरूक करती नजर आ रही है. ट्रैफिक पुलिस की मदद करने वाली इस लड़की का नाम शुभी जैन है जो पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज की छात्रा है. वीडियो में शुभी जैन को न सिर्फ ट्रैफिक संभालते देखा जा रहा है, बल्कि वे यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक भी करती दिख रही हैं.

की सड़क पर शुभी जैन लोगों को हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का आग्रह करती हैं. इस दिलचस्प वीडियो में शुभी जैन को उन लोगों को थैंक्यू कहते हुए भी सुना जा रहा है जिन्होंने हेलमेट पहन रखा है और कार में सीट बेल्ट लगाई है. शुभी ये भी बताती हैं कि एक बाइक पर तीन लोग सवारी न करें. इसका वीडियो जारी करते हुए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, 'वॉलंटियर्स पूरे जज्बे के साथ आदर्श मार्ग पर जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं इसके साथ ही इंदौर को एक नए और बेहतर बदलाव की तरफ ले जा रहे हैं. उम्मीद है हम सभी अपने प्रयासों से जल्दी ही इंदौर को में आदर्श शहर बनाएंगे.'

Advertisement

इंदौर पुलिस की यह कोई पहली तरकीब नहीं है. 5 नवंबर को जारी एक ट्वीट में इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि देश के अलग अलग कॉलेज के तकरीबन 87 बच्चे सड़कों पर लोगों को के नियमों के प्रति जागरूक कर रहे हैं. ये बच्चे लोगों को बताते हैं कि हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के क्या फायदे हैं. इंदौर ट्रैफिक पुलिस की इस कवायद की चर्चा पर काफी तेजी से हो रही है.

शुभी से पहले इंदौर के ट्रैफिक पुलिस अफसर रणजीत सिंह भी अपने अनोखे अंदाज से लोगों की वाहवाही बटोर चुके हैं. रणजीत सिंह ट्रैफ्रिक पुलिस के ऐसे जवान हैं जो अपने डांस स्टेप्स से कंट्रोल करने के लिए मशहूर हैं. वे बात-बात में सड़कों पर लोगों को बड़े-बड़े संदेश दे जाते हैं. सोशल मीडिया पर इनके भी कई प्रशंसक हैं जो इनके काम पर शाबाशी देते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement