रांची में JPSC के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन का आज 11वां दिन है. छात्र लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों को सरकार तक पहंचा रहे हैं. उधर हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. पार्टी ने परीक्षा में धांधली के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.