scorecardresearch
 

झारखंड: गुप्त सूचना से खुला खेल, बुध बाजार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं और 6 पुरुष हिरासत में

झारखंड के रामगढ़ जिले के अरगड्डा बुध बाजार इलाके में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी में 6 महिलाओं और 6 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है. कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस पूरे नेटवर्क और मुख्य संचालक की तलाश में जुटी है.

Advertisement
X
रामगढ़ में पकड़ाया सेक्स रैकेट. (Photo: Representational)
रामगढ़ में पकड़ाया सेक्स रैकेट. (Photo: Representational)

झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अरगड्डा बुध बाजार इलाके में लंबे समय से चल रहे एक कथित अवैध सेक्स रैकेट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौके से कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 6 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए पुरुषों में कुछ रांची जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय कलुआ पथरा गांव के रहने वाले हैं. अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भागने में सफल भी हो गए. पुलिस अब फरार लोगों की तलाश कर रही है.

गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें इस इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. इस दौरान कई संदिग्ध लोग पकड़े गए और कुछ भाग निकले.

पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसमें और कितने लोग शामिल हैं.

Advertisement

थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस अब इस पूरे रैकेट के नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके. इसके साथ ही फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा था और रिहायशी क्षेत्र में इस पर रोक लगना जरूरी था. पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की भावना जताई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement