scorecardresearch
 

जमशेदपुर: रसगुल्ला खाते समय गले में फंसा, शादी समारोह में युवक की हो गई मौत

जमशेदपुर के मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला गले में फंसने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई. भोज के दौरान रसगुल्ला खाते समय अचानक उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. मौजूद लोगों ने गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. परिजन उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार गले में भोजन फंसने से सांस का रास्ता बंद हो गया था. घटना से गांव में शोक है.

Advertisement
X
रसगुल्ला खाते वक्त गले में फंसा. (Photo: Representational)
रसगुल्ला खाते वक्त गले में फंसा. (Photo: Representational)

जमशेदपुर के बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मलियंता गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. भोज के दौरान रसगुल्ला गले में फंस जाने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई. इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, ललित सिंह शुक्रवार रात करीब एक बजे गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे. भोज के दौरान उन्होंने जैसे ही रसगुल्ला खाया, वह अचानक उनके गले में फंस गया. इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी.

रसगुल्ला निकालने में नहीं मिली सफलता
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनके गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. हालत गंभीर होते देख परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

चिकित्सकों के अनुसार, गले में खाद्य पदार्थ फंस जाने से सांस का रास्ता बंद हो गया था, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना से परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement