scorecardresearch
 

रांची में आतंकी संगठनों से जुड़ा कंटेंट पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में रांची में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने उस झंडे को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है. उसके खिलाफ पुंदाग पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा, 'आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच चल रही है.'

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रतीकात्मक फोटो.

झारखंड की राजधानी रांची में अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी रांची विधायक सी.पी. सिंह की शिकायत के बाद की गई.

रांची के डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी को पुंदाग क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ पुंदाग पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा, 'आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच चल रही है.'

इससे पहले रांची के विधायक सी.पी. सिंह ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरें अत्यंत आपत्तिजनक हैं और यह भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता से सीधे तौर पर जुड़ी हुई हैं. सबसे गंभीर बात यह है कि आरोपी ने उस झंडे को साझा किया है, जो अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों की पहचान है, यह केवल देशद्रोह नहीं, बल्कि आतंकी मानसिकता का स्पष्ट संकेत है.'

विधायक की इस अपील के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट से देशविरोधी विचारधारा और आतंकवाद से प्रेरित पोस्ट किए गए थे, जिनमें आतंकी संगठनों के झंडों और प्रतीकों का उपयोग किया गया था.

Advertisement

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी का किसी आतंकी संगठन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध तो नहीं है. इसके साथ ही, साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और अन्य डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement