scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर में पारा शून्य से नीचे

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, कश्मीर घाटी में मंगलवार को पारा शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया है. जम्मू शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन का अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है.

Advertisement
X
घाटी में गिर गया तापमान
घाटी में गिर गया तापमान

कश्मीर घाटी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है. जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में सुधार आया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'जम्मू शहर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन का अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है.'

अधिकारी ने कहा, 'कटरा कस्बे में 6.3 डिग्री व बटोत में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बनिहाल में शून्य से 0.1 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, उधमपुर कस्बे में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.'

श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 4.4 डिग्री और गुलमर्ग में सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. लेह कस्बे में शून्य से 11.1 डिग्री और करगिल कस्बे में शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

Advertisement

श्रीनगर शहर में दिन का 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है. राज्य में बुधवार तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement