scorecardresearch
 

घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, तापमान 6.5 डिग्री तक गिरा

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बुधवार की सुबह घने कोहरे से ढकी रही. इसकी वजह से राजधानी के कई इलाकों में दृष्यता का स्तर गिरकर 600 मीटर रह गया.

Advertisement
X
कोहरे से दिल्ली वाले परेशान
कोहरे से दिल्ली वाले परेशान

राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बुधवार की सुबह घने कोहरे से ढकी रही. इसकी वजह से राजधानी के कई इलाकों में विजिबिलिटी गिरकर 600 मीटर रह गई.

ट्रैफिक पर देखा गया और सड़कों पर गाड़ियों को लाइट का सहारा लेना पड़ा. रफ्तार कम रहने की वजह से कई जगहों पर सुबह में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा.

हालांकि कोहरे के साथ-साथ राजधानी और एनसीआर के इलाकों में है. दिल्ली में सुबह 5:30 से 8:30 बजे के बीच तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया.

 

यूपी के मोरादाबाद में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा. सुबह-सुबह घर से निकलने वाले लोगों को कड़ाके की सर्दी के साथ-साथ कम दृश्यता का भी सामना करना पड़ा.

 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्‍पीति, किन्‍नौर और चम्‍बा के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ. इसके साथ ही हल्की हवाएं चलने से ठंड का प्रभाव बढ़ा है.

Advertisement
Advertisement