scorecardresearch
 

ईरान के लिए एकजुट हुए जम्मू-कश्मीर के लोग, गहने और नकद कर रहे दान

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

Advertisement
X
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने गहने, बर्तन, कैश दान में दी है. Photo ITG
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने गहने, बर्तन, कैश दान में दी है. Photo ITG

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में एक खास पहल की है. यहां के लोगों ने सोना, चांदी और नकद पैसा दान करके वहां के प्रभावित लोगों की मदद करने की कोशिश की है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और आम लोग इसकी वजह से परेशान हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की तस्वीरों में दिखा कि बडगाम में लोग एक जगह इकट्ठा हुए और उन्होंने अपने गहने और पैसे दान किए. सभी ने मिलकर यह योगदान दिया ताकि संकट में फंसे लोगों की मदद हो सके.

बडगाम के मोहसिन अली ने कहा, 'हमने मस्जिद इमाम ज़मान में चंदा इकट्ठा करने के नेक मकसद से एक स्टॉल लगाया है. हमारी माताएं और बहनें गहने, तांबा और नकद पैसे दान कर रही हैं, ताकि हम ईरान को उसकी मौजूदा स्थिति में मदद कर सकें.'

विधायक ने भी दिया साथ
बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी ईरान के लोगों के साथ खड़े होने की बात कही. उन्होंने कहा कि वह अपनी एक महीने की सैलरी राहत के लिए दान करेंगे. उन्होंने लिखा कि मुश्किल समय में इंसानियत सबसे पहले आनी चाहिए.


दुनिया भर में दिख रहा असर
यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे संघर्ष का असर दूर-दूर तक हो रहा है. अलग-अलग जगहों से लोग अपने स्तर पर मदद और समर्थन दे रहे हैं. साथ ही, शांति की अपील भी लगातार बढ़ रही है.

Advertisement

अमेरिका के लड़ाकू विमान F-15 को मार गिराया
ईरान की सेना ने रविवार को दावा किया कि उसने अपने दक्षिणी समुद्री इलाके और होर्मुज द्वीप के पास अमेरिका के एक F-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया. ईरान की सरकारी खबर एजेंसी Fars News Agency ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें सिस्टम द्वारा विमान को निशाना बनाते हुए दिखाने का दावा किया गया है.

ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई उसके 'ट्रू प्रॉमिस 4' अभियान का हिस्सा है और यह इसकी 74वीं कार्रवाई थी, जिसमें इलाके में अमेरिका और इजरायल से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement