scorecardresearch
 

शहीदों की अंतिम विदाई में रो पड़ा कश्मीर, लगे 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे

दुख की इस घड़ी में गुस्सा भी उफन रहा था. गुस्सा उस पाकिस्तान के लिए जो सालों से कश्मीर में दहशत की साजिशें रच रहा है. कुपवाड़ा के लोगों ने अपने जवान की शहादत के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए.

Advertisement
X
शहीद जवान को नम आंखों से विदाई
शहीद जवान को नम आंखों से विदाई

सुजवां आर्मी कैंप में हुए आतंकी हमले में 6 जवान शहीद हो गए. इन 6 में से एक शहीद मोहम्मद अशरफ मीर की अंतिम यात्रा आज जब उनके घर कुपवाड़ा में निकाली गई तो आस पड़ोस के गांवों के हजारों लोगों का सैलाब सड़कों पर उतर आया. इसके अलावा अनंतनाग और त्राल में भी शहीदों की यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा.

शहीद के लिए परिवार वाले, दोस्त रिश्तेदार, पड़ोसी, और जाने अनजाने तमाम लोग, रोते बिलखते, आंसू बहाते दिखे. इस भीड़ में ज्यातार लोगों का से सीधा ताल्लुक नहीं था. लेकिन देश के लिए मर मिटने वाला जवान को पूरा शहर अपना मान रहा था.

दुख की इस घड़ी में गुस्सा भी उफन रहा था. गुस्सा उस के लिए जो सालों से कश्मीर में दहशत की साजिशें रच रहा है. कुपवाड़ा के लोगों ने अपने जवान की शहादत के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे भी लगाए.

Advertisement

लोगों में पाकिस्तान को लेकर इस तरह का गु्स्सा दिखा कि अगर ये गुस्सा पाकिस्तान के आलाकमान देख लेंगे तो होश ठिकाने हो जाएंगे. यहीं सुंजवां हमले में शहीद जवानों 6 जवानों में पांच कश्मीरी थे.

गौरतलब है कि सुंजवां आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद इस मुठभेड़ में सेना के 6 जवान शहीद हुए हैं और जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement