scorecardresearch
 

हिमाचल में मॉनसून से पहले अच्छी बारिश! आंधी-तूफान का अलर्ट, इन 5 जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

Himachal Weather: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही 18 जून को ओलावृष्टि भी होने की संभावना है. वहीं, अगले हफ्ते तक प्रदेश में मॉनसून भी दस्तक दे सकता है.

Advertisement
X
Himachal Pradesh Weather Forecast (File Photo- ITG)
Himachal Pradesh Weather Forecast (File Photo- ITG)

मॉनसून की एंट्री से पहले हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम खुशनुमान है. आंधी-बारिश की गतिविधां देखने को मिल रहा हैं. मौसम विभाग ने 18 जून के लिए सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है. शिमला मौसम कार्यालय ने पांच जिलों में ओले गिरने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

इस अलर्ट के तहत चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग जगहों पर ओले पड़ सकते हैं. साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बुधवार से शनिवार तक पांच से दस जिलों में गरज-चमक, बिजली और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का येलो अलर्ट भी जारी किया है. राज्य में 22 जून तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद है.

IMD के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 18 जून से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला है, जिसकी वजह से पूरे हिमाचल में नम मौसम रहेगा. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मॉनसून से पहले ही राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

अब तक कितनी बारिश हुई?
कुफरी में 39.6 मिलीमीटर, नगरोटा सुरियां में 35.6 मिलीमीटर, शिमला में 13.4 मिलीमीटर, कांगड़ा में 10.9 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 17.9 मिलीमीटर, मंडी में 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है.

Advertisement

जून महीने में मौसम में बदलाव आमतौर पर कम देखा जाता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य में नमी बढ़ गई है. इस बीच दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की दस्तक को लेकर भी निगाहें टिकी हैं. शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मॉनसून की प्रगति पर लगातार नजर रखी जा रही है. हिमाचल में सामान्य तौर पर मॉनसून 22 जून के आसपास शिमला पहुंचता है, जबकि 25 जून तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेता है. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले एक हफ्ते में मॉनसून दस्तक दे सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement