scorecardresearch
 

हिमाचल की इस यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की शर्मनाक करतूत, हॉस्टल में नहाते समय लड़कियों का बनाया VIDEO

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में छात्राओं के वीडियो बनाए जाने के आरोप से हड़कंप मच गया. छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

Advertisement
X
विरोध में छात्राओं ने किया प्रदर्शन. (Photo: Representational )
विरोध में छात्राओं ने किया प्रदर्शन. (Photo: Representational )

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में घिर गई है. यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के बाथरूम के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के आरोप के बाद कैंपस में हड़कंप मच गया. घटना सामने आने के बाद छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

जानकारी के मुताबिक छात्राओं को शक हुआ कि गर्ल्स हॉस्टल के रेस्ट रूम के अंदर उनकी निजी गतिविधियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं. इस बात की जानकारी मिलते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई. छात्राओं ने तुरंत इस मामले की शिकायत यूनिवर्सिटी प्रशासन से की और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

सफाई कर्मी बना रहा था वीडियो
सूत्रों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना देने में करीब ढाई घंटे की देरी की. इस दौरान छात्राओं का गुस्सा लगातार बढ़ता गया और उन्होंने कैंपस में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बढ़ते दबाव और तनावपूर्ण माहौल के बीच शुक्रवार दोपहर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आखिरकार पच्छाद पुलिस को मामले की सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी सफाई कर्मचारी झारखंड का रहने वाला है और घटना के बाद परिसर से भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, छात्राओं ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया. आरोप है कि गुस्साई छात्राओं ने उसकी पिटाई भी की, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Advertisement

हालांकि, पुलिस ने अब तक आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी.

घटना पर पुलिस का नहीं आया बयान
सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और छात्राओं सहित यूनिवर्सिटी स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद छात्राओं और अभिभावकों में भारी नाराजगी है. छात्राओं ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement