scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

SBI Fund IPO Alert: आपकी जेब में हैं ₹14924? तो बन जाएंगे इस कंपनी में प्रॉफिट पार्टनर

आज बंद होने वाला है एसबीआई फंड का आईपीओ
  • 1/6

क्या आप आईपीओ में निवेश (IPO Investment) का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो इस समय कई बड़ी कंपनियों के इश्यू दनादन ओपन हो रहे हैं. इनमें एक है एसबीआई फंड मैनेजमेंट आईपीओ (SBI Fund Management IPO) जो फिलहाल सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन है और आप महज 15,000 रुपये से भी कम में इसके प्रॉफिट पार्टनर बन सकते हैं, लेकिन इसमें बोली लगाने के लिए आजभर का समय है. (Photo:ITG)

SBI फंड बेच रहा 17 करोड़ से ज्यादा शेयर
  • 2/6

SBI फंड बेच रहा 17 करोड़ से ज्यादा शेयर
बता दें कि SBI Fund Management IPO एक बुकब्लिड इश्यू है और आम निवेशकों के लिए इसके सब्सक्रिप्शन का प्रोसेस 14 जुलाई को शुरू हो गया था. अब 16 जुलाई को निवेश का आखिरी मौका है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 17,09,56,631 शेयर जारी किए हैं, जो ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जा रहे हैं. (Photo: ITG/AI)

9813 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड इतना
  • 3/6

9813 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड इतना
एसबीआई फंड मैनेजमेंट आईपीओ के तहत बिक्री के लिए पेश किए गए शेयरों की वैल्यू 9000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. इसका कुल साइज 9,812.91 करोड़ रुपये है और कंपनी ने इसके शेयरों का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये निर्धारित किया है. गुरुवार को क्लोज होने के बाद इसके शेयरों का अलॉटमेंट 17 जुलाई को, जबकि शेयर क्रेडिट प्रासेस 20 जुलाई को होगा. कंपनी शेयरों के स्टॉक मार्केट डेब्यू के लिए 21 जुलाई की तारीख तय की गई है. (Photo: AI Generated)

Advertisement
15000 रुपये से कम में कैसे बनें पार्टनर? 
  • 4/6

15000 रुपये से कम में कैसे बनें पार्टनर? 
अब सवाल ये कि आखिर कैसे इतनी बड़ी कंपनी में महज 15,000 रुपये से भी कम का निवेश करके इसे होने वाले मुनाफे में अपनी हिस्सेदारी पक्की की जा सकती है? तो बता दें कि SBI Management IPO के तहत कंपनी ने 26 शेयरों का लॉट साइज तय किया है. यानी किसी भी निवेशक को कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें, तो 14,924 रुपये का निवेश एक लॉट के लिए करना होगा. इसके बाद शेयर लिस्ट होने पर जो फायदा होगा, उसमें निवेशक को भी प्रॉफिट होगा. (Photo: ITG)

अधिकतम कितने लॉट के लिए बोली?
  • 5/6

अधिकतम कितने लॉट के लिए बोली?
बता दें कि कोई भी रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकता है. एक लॉट के 26 शेयरों के हिसाब से देखें, तो निवेशक को 338 शेयरों की बोली लगानी होगी और अपर प्राइस बैंड के हिसाब से उसे Maximum Lots के लिए कुल 1,94,012 रुपये लगाने होंगे. (Photo: ITG)

GMP दे रहा कमाई का सिग्नल
  • 6/6

GMP दे रहा कमाई का सिग्नल
SBI फंड मैनेजमेंट का आईपीओ बीते 13 जुलाई को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए ओपन हुआ था और उन्हें 4.63 करोड़ से ज्यादा शेयर ऑफर किए गए थे. Anchor Investors से कंपनी ने 2662.96 करोड़ रुपये जुटाए हैं. ग्रे-मार्केट में इसके शेयरों की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो ये लिस्टिंग पर कमाई के संकेत दे रहे हैं. ये 90 रुपये या करीब 16 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं. अगर इस अनुमानित प्राइस यानी 664 रुपये पर शेयर लिस्ट होता है, तो फिर हर लॉट पर 2340 रुपये का फायदा पक्का है. (Photo: ITG)

(नोट- शेयर बाजार या आईपीओ मार्केट में किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement