नेटफ्लिक्स के शो लॉकअप सीजन 2 में एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला छाई हुई हैं. वो अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए फेमस हैं.
एक्ट्रेस शो में अपने तलाक और सेक्सुअलिटी को लेकर खुलकर बोल चुकी हैं. लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा ने रोमांटिक लाइफ को लेकर कुछ मजेदार सीक्रेट रिवील किया.
लॉकअप में पामेला सेरेना ने सभी घरवालों से रैपिड फायर में मजेदार सवाल पूछे. उन्होंने पामेला से किसिंग को लेकर सवाल पूछा.
पामेला ने कहा- क्या तुमने कभी एक ही दिन में दो लोगों को kiss किया है या नहीं? एक्ट्रेस ने कहा- हां, हां, ऐसे तो मैंने 2 लोगों से ज्यादा को kiss किया है.
आकांक्षा का ये बयान नेटिजन्स के बीच वायरल हो रहा है. उनका स्टेटमेंट सुनने के बाद वहां मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स हूटिंग करने लगते हैं. ये देखकर आकांक्षा शरमा जाती हैं.
जबसे एक्ट्रेस ने बायसेक्सुअल होने का खुलासा किया है, उनकी पामेला संग केमिस्ट्री ट्रेंड हो रही है. एक एपिसोड में आकांक्षा ने कहा कि वो पैम संग रोमांटिक डेट पर जाना चाहती हैं.
आकांक्षा जानती हैं उनकी और पामेली की केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है. तभी वो कभी पामेला से लव बाइट मांगती हैं, तो कभी उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बताती हैं.
एक्ट्रेस ने पति गौरव खन्ना को पामेला से इंट्रोड्यूस कराते हुए कहा था कि ये उनकी गर्लफ्रेंड है. पत्नी की बात सुनकर गौरव ने हाथ जोड़ लिए थे.
गौरव और आकांक्षा की 9 साल की शादी टूटने की कगार पर है. एक्ट्रेस के मुताबिक, तलाक के बाद वो फिर से शादी नहीं करेंगी. वो सिंगल रहेंगी.