scorecardresearch
 

हरियाणा STF की बड़ी कार्रवाई, बच्चे का अपहरण करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा

झज्जर में बदमाशों ने होली के दिन एक कॉलेज के मालिक के 8 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया था. बच्चे को किडनैप करने के बाद बदमाशों ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी. वहीं अब पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
X
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी. (Photo: Screengrab)
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी. (Photo: Screengrab)

झज्जर में बीडीएफ कॉलेज के संचालक के 8 साल के मासूम को होली के दिन किडनैप कर लिया गया था. जिसके बाद उससे 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था. लेकिन आरोपी फरार हो गए थे. वहीं अब पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान 2 को पैर में गोली भी लगी है.

यह मुठभेड़ शनिवार सुबह सोनीपत के गांव मेंहदीपुर के पास एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ के साथ हुई. बताया जाता है कि जब बदमाशों का एसटीएफ यूनिट से आमना-सामना हुआ तो बदमाशों ने एसटीएफ पर गोलियां चलाई. जिसके बाद एसटीएफ यूनिट ने भी गोलियां चलाईं और दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई. जिससे वह घायल हो गए. जिसके बाद पुलिस ने घायलों के अलावा तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: सोनीपत के रेलवे स्टेशन पर मिला संदिग्ध कैमरा? पाक को लाइव गतिविधि भेजने का दावा

गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर रही है एसटीएफ यूनिट

एसटीएफ ने बताया कि मंजीत उर्फ चित्रानंद और बिन्नी के पैरों में गोलियां लगी हैं. घायल दोनों के अलावा उनके तीन अन्य साथियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है. घायल बदमाशों को सोनीपत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है और अन्य तीन आरोपियों को झज्जर ले जाया गया. जहां तीनों से पूछताछ की जाएगी. पुलिस ने मौके से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं.

Advertisement

वहीं एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ इंचार्ज राकेश ने बताया कि 4 मार्च को 8 साल के मासूम के अपहरण के मामले में मंजीत और बिन्नी नाम के दो बदमाशों और उसके तीन अन्य साथियों के साथ मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में मंजीत और बिन्नी को पैर में गोलियां लगी है. बदमाशों ने 4 मार्च को होली के दिन बीडीएफ कॉलेज संचालक के बेटे का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी.

मंजीत और बिन्ने के तीन अन्य साथियों रोहित , दीपांशु और अशोक को भी गिरफ्तार किया गया है. जिनके कब्जे से दो अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं और अभी मामले की जांच की जा रही है. अन्य तीन बदमाशों पर भी मुकदमे दर्ज हैं. जिनकी तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement