scorecardresearch
 

पंचकूला में कुख्यात गैंग के 2 शूटरों का एनकाउंटर, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

पंचकूला में मंगलवार रात पुलिस और एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई. आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच गोलियां चलाईं. एक गोली PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि दूसरी ASI के कान के पास से गुजर गई.

Advertisement
X
अस्पताल में भर्ती एनकाउंटर में घायल दोनों आरोपी. (Photo: ITG)
अस्पताल में भर्ती एनकाउंटर में घायल दोनों आरोपी. (Photo: ITG)

हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार रात पुलिस और एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई. आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच गोलियां चलाईं. इस दौरान एक गोली सब-इंस्पेक्टर (PSI) की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि दूसरी गोली असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सुनील कुमार के कान के पास से गुजर गई. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया.

ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे हुई मुठभेड़
यह मुठभेड़ पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे हुई. पुलिस की इस कार्रवाई का नेतृत्व डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह कर रहे थे. एफआईआर में दर्ज विवरण के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह के रूप में हुई है. दोनों पर एक कुख्यात गैंग से जुड़े होने का आरोप है.

मुठभेड़ स्थल से बरामद बदमाशों की बाइक. (Photo: ITG)

मोहाली, पंचकूला या चंडीगढ़ में किसे बनाना था निशाना?
पुलिस को आशंका है कि दोनों कथित शूटर मोहाली, पंचकूला या चंडीगढ़ में किसी टारगेट को निशाना बनाने के इरादे से आए थे. हालांकि, वे किसे निशाना बनाने वाले थे और उनकी योजना क्या थी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है.

Advertisement

आरोपियों ने चलाईं पांच गोलियां, पुलिस ने दिया जवाब
एफआईआर के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच गोलियां चलाईं. एक गोली PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे उनकी जान बचने में सुरक्षा उपकरण की अहम भूमिका रही. वहीं, ASI सुनील कुमार के कान के पास से गोली गुजर गई.

बदमाशों के पास से बरामद बाइक. (Photo: ITG)

इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की. पुलिस की ओर से चार गोलियां चलाई गईं, जिनमें दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लगी. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अब जांच में आरोपियों के कथित गैंग कनेक्शन, हथियारों और संभावित टारगेट को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है.  

(इनपुट- उमंग श्योराण)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement