scorecardresearch
 

हरियाणा: हथिनीकुंड बैराज पर सेना की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में गिरे जवान, 2 लापता

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज पर सेना की ट्रेनिंग के दौरान मोटर बोट अचानक बंद होने से हादसा हो गया. तेज बहाव में बोट बहने से चार जवान यमुना में गिर गए.

Advertisement
X
हथिनी कुंड बैराज पर सेना की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में गिरे जवान, 2 लापता.
हथिनी कुंड बैराज पर सेना की ट्रेनिंग के दौरान हादसा, यमुना में गिरे जवान, 2 लापता.

हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज पर मंगलवार को सेना की ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. हेलिकॉप्टर से यमुना में उतरने की ट्रेनिंग के दौरान स्पेशल फोर्स के जवान मोटर बोट पर सवार थे. इसी दौरान मोटर बोट अचानक बंद हो गई, जिससे पूरा ऑपरेशन बिगड़ गया और तेज बहाव में बोट बहने लगी. बोट के बहने से जवान यमुना नदी में गिर गए.

सूत्रों के अनुसार, हादसे के बाद दो जवान अभी भी लापता हैं . लापता जवानों की तलाश के लिए सीओ/कर्नल योगेंद्र के निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मिलकर लापता जवानों की तलाश में जुटी हैं.

स्थानीय प्रशासन की ओर से डीएसपी रजत गोलिया, एसडीएम और एसडीआरएफ-यूपी एसडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं. सेना और प्रशासन की टीमें मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

यमुनानगर के प्रताप नगर थाने के SHO रोहताश ने बताया कि मंगलवार शाम सूचना मिली कि बैराज पर सेना के कुछ जवान ट्रेनिंग ड्रिल कर रहे थे, तभी उनकी बोट हादसे का शिकार हो गई.

दो अभी लापता

उन्होंने बताया कि बोट पर चार से पांच जवान सवार थे. इनमें से चार जवान तेज बहाव में बह गए. हालांकि, इनमें से दो जवान तैरकर करीब 600 मीटर दूर नहर के गेट तक पहुंचने में सफल रहे और सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि दो जवान अभी भी लापता हैं. सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें लापता दोनों जवानों की तलाश में जुटी हुई हैं.

Advertisement

मौके पर एसडीआरएफ और यूपी एसडीआरएफ की टीमें भी मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पानी स्वच्छ नहीं होने के कारण रेस्क्यू टीमों को नीचे देखने में परेशानी हो रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement