scorecardresearch
 

गुरुग्राम: पार्टनर के शादीशुदा होने का सच आने पर विवाद, फ्लैट में बहस के बाद महिला को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया

Gurugram Crime News: गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पार्टनर पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोपी सुनील और पीड़िता डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, जब पीड़िता को पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है तो विवाद शुरू हुआ.

Advertisement
X
प्रेमिका को जिंदा जलाने का आरोप प्रेमी पर लग रहा है (Photo: ITG)
प्रेमिका को जिंदा जलाने का आरोप प्रेमी पर लग रहा है (Photo: ITG)

हरियाणा के गुरुग्राम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपनी पार्टनर के ऊपर मिट्टी का तेल (केरोसिन) डालकर उसे जिंदा जला दिया. पीड़िता की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से केरोसिन की बोतल भी बरामद की है. आरोपी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है और मामले की आगे जांच जारी है.

गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील पिछले डेढ़ साल से पीड़िता के साथ रिलेशनशिप में था. इसी दौरान पीड़िता को पता चला कि सुनील पहले से शादीशुदा है. इस बात को लेकर पीड़िता उससे झगड़ा करने उसकी दुकान पर पहुंची जहां दोनों के बीच बहस हो गई. आरोप है कि इसी बहस के दौरान सुनील ने पीड़िता पर मिट्टी का तेल फेंक दिया.

मामला सुलझाने के लिए पीड़िता ने गुरुग्राम के सोहना रोड पर एक फ्लैट बुक किया और आरोपी के साथ वहां रात बिताई. अगली सुबह आरोपी ने पीड़िता से कहा कि अब उसके कपड़ों से केरोसिन की गंध जा चुकी होगी, इसलिए उसने वही कपड़े पहन लिए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली छोड़ गुरुग्राम क्यों शिफ्ट हो रहे हैं लोग? कैसे बदल रही है खरीदारों की सोच

इसी बात को लेकर दोनों में फिर झगड़ा शुरू हो गया और आरोप है कि सुनील ने पीड़िता को आग लगा दी. इसके बाद आरोपी खुद पीड़िता को आर्टेमिस अस्पताल लेकर गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई.

Advertisement

पुलिस को आर्टेमिस अस्पताल से सूचना मिली थी कि जलने की हालत में एक महिला को भर्ती कराया गया है. इलाज के दौरान 27 जुलाई को पीड़िता की मौत हो गई. इसके तीन दिन बाद 30 जुलाई को पीड़िता के एक कजिन ने पुलिस में शिकायत दी.

शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 जुलाई को जब वह पीड़िता से मिला था तब उसने बताया था कि सुनील उर्फ नोनी नाम के व्यक्ति ने उसे जलाया है और धमकी दी है कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसकी मां को भी जान से मार देगा. इस शिकायत के आधार पर गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement