हरियाणा के गोहाना में बरोदा रोड पर गांव भावड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी युवक एक शादी समारोह से लौट रहे थे.
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में कुल सात युवक सवार थे. सभी गांव भावड़ में शादी में गए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
यह भी पढ़ें: Haryana: गोहाना में बैडमिंटन कोच की संदिग्ध हालात में मौत, शव मिलने से मची सनसनी
चार की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती
मृतकों की पहचान अंकुश, सागर, दीपक और साहिल निवासी गांव खड़वाली तथा गोलू निवासी गांव घुसकानी के रूप में हुई है. हादसे में घायल अंकित, मोहित और सागर को इलाज के लिए पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह पेड़ से टकरा गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.