scorecardresearch
 

फरीदाबाद में शराब को लेकर बवाल: बार मैनेजर को लाठी-डंडों और पत्थरों से पीटकर उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

फरीदाबाद में शादी की बारात के दौरान शराब न मिलने पर विवाद इतना बढ़ गया कि बार मैनेजर आदेश की लाठी-डंडों और पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने गुरुग्राम निवासी दो आरोपियों अभिषेक और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. सेक्टर-8 थाने में केस दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

Advertisement
X
अन्य आरोपियों की तलाश जारी.(Photo: Representational)
अन्य आरोपियों की तलाश जारी.(Photo: Representational)

हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में 30 वर्षीय बार मैनेजर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस हत्याकांड में शामिल दोनों आरोपी 23 वर्षीय अभिषेक और रोहित हैं, जो गुरुग्राम के झारसा स्थित इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले हैं.

पुलिस के मुताबिक, मृतक आदेश एक ‘अहाता’ का मैनेजर था. मंगलवार रात वह अपने कार्यस्थल के पास मौजूद था, तभी शादी की बारात में शामिल कुछ लोग वहां पहुंचे. आरोप है कि इसी दौरान विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक झगड़े में बदल गया.

यह भी पढ़ें: आंखों देखी: मजदूरों के प्रदर्शन की पूरी तस्वीर, नोएडा से फरीदाबाद तक हालात कैसे बिगड़े

पूछताछ के दौरान अभिषेक ने बताया कि मंगलवार को उसकी भांजी की शादी सेक्टर-3 के कम्युनिटी सेंटर में थी. आधी रात के करीब वह अपने भतीजे के साथ कम्युनिटी सेंटर के पास स्थित शराब की दुकान पर शराब खरीदने गया, लेकिन दुकान बंद थी।

शराब मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद

अभिषेक के अनुसार, उन्होंने बंद दुकान के पास बने आंगन का दरवाजा खटखटाया, जिस पर अहाता मैनेजर आदेश बाहर आया. आरोपियों ने उससे शराब देने को कहा, लेकिन आदेश ने साफ मना कर दिया और बताया कि दुकान बंद है और शराब उपलब्ध नहीं है. इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक विवाद बढ़ने पर आदेश और उसके भाई ने आरोपियों का पीछा किया और कम्युनिटी सेंटर से अपने साथियों को बुला लिया. इसके बाद आरोप है कि आरोपियों ने लाठी, डंडे और पत्थरों से आदेश पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक आदेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और सेक्टर-3 स्थित HSVP मार्केट के पास अहाता चलाता था. घटना के बाद सेक्टर-8 थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement