scorecardresearch
 

प्लाट में सो रहे बुजुर्ग के साथ हैवानियत, हाथ-पैर बांधकर पीटा फिर जहर पिलाया

चरखी दादरी के ऊण गांव में एक बुजुर्ग रात में खाना खाकर प्लाट में सोने के लिए गया था. सुबह जब परिजन पहुंचे तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और बेसुध पड़ा था. आनन-फानन परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की बहू की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है. 

Advertisement
X
जमीन पर पड़ा बुजुर्ग.
जमीन पर पड़ा बुजुर्ग.

हरियाणा के चरखी दादरी में बाढड़ा थाना क्षेत्र के ऊण गांव में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई. उसके हाथ-पैर बांधकर मारपीट के बाद जहर पिला दिया गया. गंभीर हालत में परिजन उसे दादरी के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार, ऊण गांव में रतीभान (61 साल) रात में खाना खाकर प्लाट में सोने के लिए गया था. सुबह जब परिजन पहुंचे तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और बेसुध पड़ा था. आनन-फानन परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. 

'चाचा रात में प्लाट में अकेले सोते थे'

मृतक के भतीजे संजीत कुमार ने बताया कि चाचा रात में प्लाट में अकेले सोते थे. किसी ने हाथ-पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की और जहर दे दिया. सुबह उनकी पत्नी और बहू चाय लेकर गई तो देखा कि वो जमीन पर पड़े थे.

बहू ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR

उसने आगे बताया कि पड़ोस के लोगों से कुछ दिनों से उनका विवाद चल रहा था. उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. 

Advertisement

बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. परिजनों के बयान लिए. मृतक की बहू आरती के बयान पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement