scorecardresearch
 

नौकरी के पहले दिन ही युवक को लड़की ने THAR से रौंदा, बीच सड़क डिलीवरी बॉय की मौत

वडोदरा में तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग का एक और मामला सामने आया है, जहां 19 साल की युवती की थार कार ने एक्टिवा सवार युवक को कुचल दिया. सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए इस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. मृतक युवक ने हाल ही में फूड डिलीवरी का काम शुरू किया था. पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
सड़क पर डिलीवरी बॉय की मौत (Photo: Screengrab)
सड़क पर डिलीवरी बॉय की मौत (Photo: Screengrab)

गुजरात के वडोदरा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला. शुक्रवार देर रात शहर के पश्चिमी इलाके अटलादरा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक्टिवा सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. आरोप है कि 19 साल की युवती तेज और लापरवाही से थार कार चला रही थी, जिसने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी.

थार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात करीब 1 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा काफी दूर तक घिसटती चली गई. घटना का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सड़क पर युवक का शव पड़ा देखकर लोग स्तब्ध रह गए.

मृतक युवक की पहचान अभिषेक मोरे के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अभिषेक ने हाल ही में फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम शुरू किया था और हादसे वाले दिन ही उसका काम का पहला दिन था. इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

फूड डिलीवरी के पहले दिन ही मौत

पुलिस जांच में सामने आया है कि थार कार में तीन युवतियां सवार थीं, जिनमें रुशिका, तनीशा और विस्मयी शामिल थीं. शुरुआती जांच में पता चला कि 19 वर्षीय रुशिका कार चला रही थी. तीनों बहनें एक शादी समारोह से लौट रही थीं और रास्ते में अपनी बहन को घर छोड़ने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया.

Advertisement

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कार चालक नशे में थी और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रही थी. हालांकि पुलिस ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है. युवक के पिता की शिकायत पर आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है.


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement