scorecardresearch
 

बेटी को ले गए मायके वाले तो घर पहुंचा पति, बहस हुई तो ले ली नाना की जान

राजकोट में प्रेम विवाह को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया. पत्नी को वापस ले जाने की कोशिश में पहुंचे युवक ने कथित तौर पर बहस के दौरान अपनी पत्नी के नाना पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. हमले में नानी भी घायल हुई हैं. पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
दामाद ने ले ली नाना की जान (photo: itg)
दामाद ने ले ली नाना की जान (photo: itg)

गुजरात के राजकोट में पारिवारिक झगड़े का दुखद अंत हुआ है.मूल रूप से वेरावल के रहने वाले विवेक गोस्वामी का अपनी पत्नी के साथ काफी समय से झगड़ा चल रहा था. इसी वजह से विवेक दो दिन पहले देर रात यूनिवर्सिटी रोड इलाके के विमल नगर पहुंचा. उस समय वहां पत्नी के नाना और नानी मौजूद थे. पत्नी को वापिस ले जाने को लेकर तीनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आकर विवेक ने चाकू घोंपकर नाना प्रवीण शाह की हत्या कर दी.इस बेरहम हमले के कारण सबसे पहले नाना खून से लथपथ होकर गिर पड़े.वहीं नानी पर भी हमला किया गया,जिससे उनके गले में चोट आई.बाद में दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.  

राजकोट के एसीपी राजेश बारिया ने बताया कि 14 जून को शहर के यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन इलाके में शिकायतकर्ता इलाबेन शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पोती दिया की मुलाकात दो साल पहले राजकोट में मोबाइल की दुकान चलाने वाले सोमनाथ के विवेक गोस्वामी से हुई थी.इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया.लड़की की मां और नाना-नानी को यह मंजूर नहीं था.हालांकि, शादी के बाद विवेक दिया को सोमनाथ ले गया था.

उन्होंने बताया कि बाद में दिया की मां और नाना विवेक के घर गए और उसे कुछ दिनों के लिए घर भेजने की बात कहकर वापस ले आए. इसके बाद दिया ने विवेक से फोन पर बात करना बंद कर दिया और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया, जिससे विवेक को लगा कि वे दोनों को अलग कर देंगे और उनकी शादीशुदा जिंदगी नहीं चलने देंगे. इसलिए, 14 जून की रात 1:30 बजे विवेक विमल नगर की गली नंबर 1 में स्थित दिया के नाना के घर गया, क्योंकि दिया ज़्यादातर वहीं रहती थी. नाना के घर पहुंचकर विवेक ने पूछा कि दिया कहां है?

Advertisement

इस पर नाना ने कहा कि दिया यहां नहीं है और पूछा कि तुम्हें क्या काम है? इसी बात पर बहस हो गई.इसके बाद विवेक ने अपने पास मौजूद चाकू निकाला और प्रवीणभाई तथा इलाबेन पर हमला कर दिया. इस हमले में प्रवीणभाई की मौत हो गई और इलाबेन गंभीर रूप से घायल हो गईं. फिलहाल, इस मामले में विवेक गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यूनिवर्सिटी पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement