scorecardresearch
 

LIVE: हर-हर महादेव की गूंज, 11 तीर्थों का पवित्र जल... सोमनाथ में PM मोदी की महा-पूजा

Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सोमनाथ अमृत पर्व-2026' में हिस्सा लिया. उन्होंने हेलिपैड से मंदिर तक 1 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. इस मौके पर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

Advertisement
X
PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की. (Photo-X/BJP Gujarat)
PM मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की. (Photo-X/BJP Gujarat)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के एक दिवसीय दौरे पर हैं. वो सुबह 10 बजे हेलिपैड से सोमनाथ पहुंचे जहां वो हेलिपैड से मंदिर तक 1 किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं. यहां लोगों का हुजूम देखने को मिल रहा है.

दरअसल प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 साल पूरे होने पर 'सोमनाथ अमृत पर्व-2026' का आयोजन किया गया है. पीएम मोदी इसी का हिस्सा बनने के लिए यहां पहुंचे हैं. सोमनाथ मंदिर पहुंचने के बाद पीएम मोदी 'अमृत महोत्सव' के विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी के कार्यक्रमों के बारे में जानने के लिए पेज पर बने रहे...

- प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर में पूजा संपन्न कर ली है और अब वो सभी स्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

-PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमनाथ यात्रा से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सोमनाथ में, हर कोने में भक्ति का अनुभव किया जा सकता है. फिर से बने मंदिर के भक्तों के लिए दरवाजे खुलने के 75 साल पूरे होने पर अनगिनत लोग एक साथ आए हैं. वो दिन सच में भारत की सभ्यता की यात्रा में एक मील का पत्थर था.'

Advertisement

-इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री का वो संदेश है जिसमें उन्होंने कहा था- 'विकसित भारत के निर्माण की जड़ में हमारी आध्यात्मिक शक्ति ही सर्वशक्तिमान है.'

- पीएम मोदी मंदिर परिसर में एक विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे. ये प्रदर्शनी सोमनाथ मंदिर के प्राचीन इतिहास से लेकर इसके विनाश और फिर सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्प से हुए पुनर्निर्माण की गाथा को दिखाती है. बड़ी एलईडी स्क्रीन्स पर दुर्लभ तस्वीरों और स्लाइड शो के जरिए मंदिर की यात्रा दिखाई जाएगी. 

- वडोदरा में शाम 5 बजे वो 'सरदार धाम' का लोकार्पण करेंगे और वहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दिल्ली लौटने से पहले शाम 7 बजे वडोदरा की सड़कों पर प्रधानमंत्री का रोड शो होगा, जिसमें भारी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है.

- मंदिर में दर्शन और पूजन के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वो दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक सागर दर्शन सर्किट हाउस में रहेंगे. शाम को प्रधानमंत्री वडोदरा के लिए रवाना होंगे. 

- प्रधानमंत्री मोदी ने माननीय प्रधानमंत्री ने प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव के पावन दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना भी की.

- पीएम मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटले की प्रतिमा को नमन किया और फूल अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

Advertisement

सोमनाथ मंदिर परिसर को 'अमृत पर्व' के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया. प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. ओडिशा के कलाकार नारायण साहू और सुब्रता महाराणा ने रेत से भगवान शिव और मंदिर की सुंदर आकृति बनाई है. 75 ढोल, शंख और डमरू की गूंज के साथ पीएम का स्वागत किया जाएगा. पारंपरिक वेशभूषा में 100 कन्याएं 'कलश नृत्य' पेश करेंगी. इदर के कलाकार शिव परिवार के रूप में सजकर पौराणिक संवादों के जरिए शिव भक्ति की महिमा सुनाएंगे.

यहां पीएम मोदी ने एक विशेष यज्ञ में आहुति देकर कार्यक्रम का समापन किया. इसके बाद उन्होंने 11 पवित्र स्थानों से लाए गए जल से मंदिर का कुंभाभिषेक किया. इस गौरवशाली पल के दौरान 'सूर्य किरण' टीम एयर शो किया और मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई.
 

प्रधानमंत्री का आज का पूरा शेड्यूल

08:30 AM- जामनगर से सोमनाथ प्रस्थान
10:00 AM- सोमनाथ आगमन और रोड शो
10:15 AM- मंदिर में पूजन, कुंभाभिषेक और एयर शो
12:00 PM- सोमनाथ में जनसभा
01:00 - 03:30 PM- सर्किट हाउस में आराम
05:00 PM- वडोदरा में सरदार धाम का लोकार्पण और जनसभा
07:00 PM- वडोदरा में रोड शो और फिर दिल्ली वापसी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement