scorecardresearch
 

गुजरात निकाय चुनाव से पहले BJP का मास्टरस्ट्रोक, पूर्व IPS अफसर की कराई पार्टी में एंट्री, लड़ सकते हैं चुनाव

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के शोर के बीच ब्यूरोक्रेसी का एक बड़ा चेहरा राजनीति के मैदान में उतर गया है. 2006 बैच के पूर्व IPS अधिकारी मनोज निनामा ने आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है.

Advertisement
X
गुजरात ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में बड़ा चेहरा शामिल हुआ.(Photo:Screengrab)
गुजरात ब्यूरोक्रेसी से राजनीति में बड़ा चेहरा शामिल हुआ.(Photo:Screengrab)

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच अरावली जिले से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. राज्य की कानून व्यवस्था संभालने वाले 2006 बैच के IPS अधिकारी मनोज निनामा अब जनता की सेवा राजनीति के माध्यम से करेंगे. मनोज निनामा ने पुलिस विभाग से इस्तीफा देने के बाद औपचारिक रूप से BJP की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

मनोज निनामा अब भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर जिला पंचायत चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, मनोज निनामा अपने गृह क्षेत्र भीलोडा-शामलाजी से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. उन्होंने औपचारिक रूप से बीजेपी का दामन थाम लिया है.

गौरतलब है कि गुजरात में 15 नगर निगम समेत कुल 393 स्थानीय निकायों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है. नामांकन की अंतिम तारीख 11 अप्रैल है, जबकि 26 अप्रैल को मतदान और 28 अप्रैल को मतगणना होगी.

शामलाजी में बीजेपी के सेंट्रल इलेक्शन ऑफिस के उद्घाटन समारोह के दौरान मनोज निनामा का भव्य स्वागत किया गया. राज्य मंत्री और जिला प्रभारी पी सी बरंडा ने निनामा को भाजपा का 'खेस' यानी केसरिया दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया. निनामा के साथ करीब 10 अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं, जिससे जिले में पार्टी की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है. 

Advertisement

मनोज निनामा फिलहाल स्टेट ट्रैफिक ब्रांच में आईजीपी (IGP) के पद पर तैनात थे. उन्होंने हाल ही में अपने पद से स्वैच्छिक इस्तीफा दिया था, जिसे राज्य सरकार ने तुरंत मंजूरी दे दी.  

मनोज निनामा का पार्टी में शामिल होना यह संकेत देता है कि भाजपा इस बार शिक्षित और अनुभवी चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति पर काम कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement