scorecardresearch
 

'बेटी अंदर मत आना...', पिता ने दरवाजे पर नोट लिखकर उठाया खौफनाक कदम

गांधीनगर के कुडासन इलाके में 42 वर्षीय पंकज भणसाली की संदिग्ध आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया है. आर्थिक तंगी, नौकरी छूटने और बढ़ते कर्ज से परेशान पंकज ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. आत्महत्या से पहले उन्होंने घर के दरवाजे पर बेटी के नाम चेतावनी नोट चिपकाया, जिसमें अंदर न आने और पानी न पीने की बात लिखी थी. कई दिनों बाद शव घर से बरामद हुआ. पुलिस को मौके से जहरीली दवा मिली है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
(Photo: Representational)
(Photo: Representational)

गुजरात के गांधीनगर स्थित कुडासन इलाके से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 42 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. घटना से पहले उसने घर के मुख्य दरवाजे पर अपनी बेटी के नाम एक चेतावनी नोट चिपकाया था, जिसमें लिखा था, "बेटी, अंदर मत आना... घर का पानी मत पीना, अंदर जहर है." यह नोट देखकर परिजन और पुलिस भी हैरान रह गए.

मृतक की पहचान पंकज भणसाली के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुंबई के रहने वाले थे और गांधीनगर में एक शेयर बाजार से जुड़ी कंपनी में काम करते थे. पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी नौकरी चली गई थी. इसके अलावा शेयर बाजार में हुए नुकसान के कारण उन पर कर्ज भी बढ़ गया था, जिससे वह आर्थिक और मानसिक दबाव में थे.

बताया जा रहा है कि 13 मई को उनकी पत्नी और बेटी मायके चली गई थीं. उस दौरान पंकज घर में अकेले थे. परिजनों के मुताबिक, 22 मई को पत्नी की उनसे आखिरी बार बातचीत हुई थी. इसके बाद उनका फोन लगातार बंद आने लगा, जिससे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई.

जब परिजन घर पहुंचे और दरवाजा खोला तो पंकज का शव घर के अंदर पड़ा मिला. शुरुआती जांच में सामने आया है कि शव कई दिनों पुराना था. पुलिस को घटनास्थल से सेल्फॉस नामक जहरीली दवा भी बरामद हुई है.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि आत्महत्या से पहले पंकज ने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दरवाजे पर चेतावनी नोट लगाया था. सूचना मिलने के बाद इन्फोसिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्राथमिक जांच में आर्थिक तंगी, बढ़ते कर्ज और नौकरी छूटने को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement