scorecardresearch
 

Whatsapp पर दोस्ती, होटल में बुलावा और...हनी ट्रैप में फंसाकर किसान से लाखों की लूट

बनासकांठा में हनी ट्रैप का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 58 वर्षीय किसान को दोस्ती के जाल में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच और एक स्थानीय पत्रकार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह से जुड़ी दो महिलाएं अब भी फरार हैं.

Advertisement
X
हनी ट्रैप में फंसाकर किसान से लाखों की लूट (photo: itg)
हनी ट्रैप में फंसाकर किसान से लाखों की लूट (photo: itg)

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक 58 साल के किसान को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये की उगाही करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व सरपंच और एक स्थानीय पत्रकार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, दो महिलाएं और एक अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं.

Whatsapp पर दोस्ती कर होटल में बुलाया

पुलिस के अनुसार, डीसा तालुका के एक गांव में रहने वाले किसान के मोबाइल पर किरण नाम से एक महिला ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया. बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे बढ़ता गया और महिला ने किसान को पालनपुर में मिलने के लिए बुलाया. शिकायत के मुताबिक, महिला अपनी एक साथी के साथ किसान को एक निजी होटल में ले गई, जहां कथित तौर पर उसका वीडियो बनाने की कोशिश की गई तो वह वहां से चल  दिया.

बाद में, महिला ने उसे वडगाम गांव छोड़ने के लिए कहा, तो किसान ने अपनी गाड़ी वडगाम की ओर घुमाई. रास्ते में लालावाडा गांव के पास महिला ने उल्टी होने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई. उसी समय, एक गाड़ी में आए 4 लोगों उसे धमकाया और 'तुम मेरी बहन को लेकर क्यों घूम रहे हो?' कहते हुए अधेड किसान को थप्पड़ मारा.

Advertisement

बलात्कार के आरोप, गिरफ्तारी की धमकी

इसके उन्होंने किसान का अपहरण कर उसे कानोदर-छापी इलाके में पहुंचाया, जहां पुलिस में होने की बात करके बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार करने की धमकी दी. साथ ही किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मारपीट की और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी.

पीड़ित का आरोप है कि उससे जबरदस्ती 54,000 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज छीन लिए गए और बाद में उनकी पकड़ से छूटने के लिए 4.50 लाख रुपये और दिए. पुलिस ने शिकायतकर्ता युवक की शिकायत के आधार पर गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें एक पूर्व सरपंच और स्थानीय पत्रकार शामिल है जिन्होंने नकली पुलिस अधिकारी बनकर शिकायत कर्ता को धमकाया था और बलात्कार का फर्जी केस बनाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए मांगे थे. उनकी साथी 2 महिला समेत 3 आरोपी अभी भी फरार है.

पूर्व सरपंच और लोकल पत्रकार गिरफ्तार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह के मुख्य सूत्रधार वलीखान और जयंतीभाई जो पूर्व सरपंच है. वे एक स्थानीय पत्रकार झुल्फीकार के साथ मिलकर ब्युटीपार्लर चलाने वाली भावना के संपर्क में आए थे और उसकी मदद से इस अधेड़ किसान फंसाया था, ताकि उसके पास से लाखों रुपए ऐंठ सके.

धोखाधड़ी करने वाले इस गिरोह की सच्चाई जानने के बाद, किसान ने हनी ट्रैप में फंसाने वाली दो महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ गढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. बनासकांठा रेंज की IG परीक्षित राठौड़ और SP प्रशांत सुंबे के निर्देश पर, गढ़ के PI के.एम. वसावा और उनकी टीम ने तुरंत इस हनी ट्रैप की घटना की जांच शुरू की. पुलिस ने कुछ ही घंटों में जयंती कोईटीया, वलीखान पठाण और झुल्फीकार मकराणी को गिरफ्तार कर लिया है और फरार चल रही दो युवतियों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement