गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए रण तैयार हो चुका है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात से ही मोदी सरकार पर वार कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच बीजेपी के लिए खुशखबरी आई है. गुजरात में हुए स्थानीय निकाय उपचुनावों में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है. कुल 8 सीटों में से बीजेपी ने 6 सीटें जीती हैं.
बीजेपी ने 7 जिलों की 7 में 5 सीटें जीत ली हैं. इसके अलावा भी एक तालुका सीट पर जीत हासिल की है. इससे पहले इन आठ सीटों पर बीजेपी का दो ही सीटों पर कब्जा था. बीजेपी ने बोरियावी, माहुधा, विजापुर, पाटन, तलाला सीट पर जीत दर्ज की. इसके अलावा गांधीनगर जिले की रंधेजा तालुका पर भी BJP जीती.
महाराष्ट्र में भी दर्ज की है जीत
इससे पहले बीजेपी ने महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में भी जीत दर्ज की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर महाराष्ट्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी को शुक्रिया किया. और कहा कि ये जीत लोगों के आपके प्रति विश्वास की जीत है.
I thank people of Maharashtra for the impressive win of BJP in Gram Panchayat polls across the state. महाराष्ट्रतील जनतेचे मन:पुर्वक आभार.
— Narendra Modi (@narendramodi)
Thank you Hon ji!
It is the victory of people’s faith on your strong leadership &vision of taking development to the last man.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis)
गौरतलब है कि जल्द ही होने वाले हैं. चुनावों के मद्देनज़र ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक महीने में दूसरा गुजरात दौरा चल रहा है. वहीं पीएम मोदी भी हाल ही में कई गुजरात के दौरे कर चुके हैं.