गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना अब सिर्फ गुजरात नहीं. वो गुजरात के साथ साथ पूरे हिंदुस्तान का दिल जीतना चाहते हैं.
मोदी पर अक्सर आरोप लगते हैं वो लोगों को साथ लेकर नहीं चलते हैं. गुजरात की गद्दी पर वो अकेले दम पर तो बैठ सकते हैं लेकिन दिल्ली की गद्दी के लिए तो सबका साथ जरूरी होगा. बहरहाल मोदी के सामने पहली चुनौती गुजरात विधानसभा चुनाव है, जिसमें कामयाबी को लेकर आश्वस्त हैं मोदी.
यकीनन मोदी अगर गुजरात में हैट्रिक लगाते हैं तो एनडीए की सरकार बनने की स्थिति में पीएम पद के लिए उनका दावा मजबूत हो जाएगा लेकिन, इसके जरूरी होगा कि कितने विरोधियों के दिल जीत पाते हैं मोदी.