scorecardresearch
 

IPL मैच से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दिल्ली में कल इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Advisory: अरुण जेटली स्टेडियम में 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक भारी ट्रैफिक रहने की उम्मीद है. जिसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

Advertisement
X
दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहेगा (File Photo- ITG)
दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहेगा (File Photo- ITG)

भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 8वां मैच 4 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा. मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचेंगे. ऐसे में आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक की समस्या हो सकती है. जिसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. लोगों से अपील है कि वे इन इलाकों में यात्रा से बचें और वैकल्पिक रास्ता चुनें.

आएइ जानते हैं किन सड़कों पर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है.

  • बहादुर शाह ज़फर मार्ग (Bahadur Shah Zafar Marg)
  • जवाहरलाल नेहरू मार्ग (JLN Marg)
  • आसफ अली रोड (Asaf Ali Road)

दरअसल, इन इलाकों में मैच के दौरान गाड़ियों की भारी भीड़ जमा हो सकती है. स्टेडियम में आने वाले दर्शक इन सड़कों का इस्तेमाल करेंगे, जिससे सामान्य यातायात प्रभावित होगा.

किन रास्तों पर रहेगी रोक?
बहादुर शाह ज़फर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर कुछ जगहों पर हैवी और कमर्शियल वाहनों (ट्रक, बस, बड़े वाहन) का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. इन सड़कों पर पार्किंग भी प्रतिबंधित हो सकती है. वहीं, स्टेडियम के पास सामान्य पार्किंग की सुविधा सीमित रहेगी. दर्शकों को पार्क एंड राइड की सुविधा का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. 

Advertisement

लोगों को सलाह है कि अगर आपको इन इलाकों से गुजरना है तो मैच से काफी पहले या बहुत देर बाद में निकलें. दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक इन रास्तों से पूरी तरह बचने की कोशिश करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement