scorecardresearch
 

दिल्ली: शाहदरा के बिहारी कॉलोनी में लगी भीषण आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के शाहदरा स्थित बिहारी कॉलोनी में एक घर में आग लग गई. मौके पर छह दमकल गाड़ियां पहुंचीं.

Advertisement
X
इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग (Photo: Screengrab)
इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग (Photo: Screengrab)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा की बिहारी कॉलोनी में आग लगने का मामला सामने आया है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि कॉलोनी के गली नंबर 7 के एक घर में आग लग गई. मौके पर DFS की 6 गाड़ियां भेजी गईं हैं. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.

एजेंसी के मुताबिक, फायर स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया, "हमें सुबह 4.50-4.51 बजे आग लगने की जानकारी मिली. जब हम यहां पहुंचे, तो पता चला कि यह इलेक्ट्रॉनिक सामान का गोदाम है. हमने पूरी कोशिश की और आग पर काबू पा लिया. आग बुझाने में हमें एक घंटा लगा."

shahdara fire

पिछले कुछ दिनों से पड़ भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. मंगोलपुरी इलाके में लकड़ी की एक दुकान में 18 और 19 जून की दरमियानी रात आग लग गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 3:56 बजे जानकारी मिली और आग बुझाने के लिए सात दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement

तुगलकाबाद में झुलसे थे कई लोग

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में 12 जून की सुबह एक रिहायशी इमारत में आग लग गई थी. बाद में पता चला था कि यह एक हादसा नहीं था बल्कि जान-बूझकर लगाई गई आग का मामला निकला. दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों की मौत के मामले में एक 17 साल की लड़की को हिरासत में लिया है और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आग गोविंदपुरी पुलिस स्टेशन इलाके के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में बिल्डिंग नंबर RZ-171/1 में तड़के करीब 2:24 बजे लगी थी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement