scorecardresearch
 

'हेनरी' किसका? पालतू कुत्ते की कस्टडी को लेकर महुआ मोइत्रा ने खटखटाया दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

महुआ का दावा है कि हेनरी ज्यादातर उनके घर पर रहता था और वह उसका असली मालिक हैं. मामला उनके पूर्व पार्टनर जय अनंत देहाद्राई से कुत्ते की कस्टडी को लेकर विवाद का हिस्सा है. अब दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी, जहां कस्टडी का फैसला होगा.

Advertisement
X
डॉग कस्टडी विवाद: महुआ मोइत्रा ने साकेत कोर्ट के आदेश को दी चुनौती
डॉग कस्टडी विवाद: महुआ मोइत्रा ने साकेत कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने पालतू रॉटवीलर कुत्ते 'हेनरी' की अंतरिम कस्टडी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने साकेत कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें हेनरी की अंतरिम हिरासत देने से इनकार कर दिया गया था. मामला एक पालतू कुत्ते 'हेनरी'की कस्टडी को लेकर है. इससे पहले साकेत कोर्ट ने अपने आदेश में हेनरी की अंतरिम कस्टडी महुआ मोइत्रा को देने से मना कर दिया था.

क्या दलील दे रही हैं महुआ?

महुआ मोइत्रा का कहना है कि कोर्ट ने इस बात पर गौर नहीं किया कि हेनरी उन्हें एक पालतू के तौर पर दिया गया था, ताकि वह उसकी देखभाल और प्यार कर सकें. उनका दावा है कि हेनरी ज्यादातर समय उनके ही घर पर रहता था. उन्होंने यह भी कहा कि जब वह अपने संसदीय क्षेत्र या अन्य आधिकारिक कामों के सिलसिले में बाहर रहती थीं, तभी हेनरी प्रतिवादी (देहाद्रई) के पास रहता था.

मालिकाना हक पर क्या विवाद?

महुआ का कहना है कि साकेत कोर्ट के आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कुत्ते का असली मालिक देहाद्रई ही हैं. उनका आरोप है कि कोर्ट ने सिर्फ भुगतान (पेमेंट) के आधार पर मालिकाना हक मान लिया जो कि पर्याप्त नहीं है. उन्होंने यह भी दलील दी कि केनल मालिक और केनल क्लब के दस्तावेज यह प्रमाणित करते हैं कि हेनरी उनके पास रहता था. अब इस पूरे मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी, जहां यह तय होगा कि अंतरिम कस्टडी किसे दी जाए.

Advertisement

क्या है पूरा व‍िवाद 

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा और उनके पूर्व पार्टनर, सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहाद्राई के बीच कई वर्षों से चल रहा विवाद अब एक अनोखे पालतू डॉग 'हेनरी' की कस्टडी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है. संघर्ष की शुरुआत मूल रूप से उनके निजी संबंध टूटने के बाद हुई, जिसमें दोनों ने अलग-अलग कुत्ते 'हेनरी' के मालिक होने का दावा किया. देहाद्राई ने पुलिस और कोर्ट में आरोप लगाए कि मोइत्रा ने हेनरी को 'अपहरण' किया जबकि मोइत्रा का कहना है कि हेनरी मूल रूप से उनका पालतू था और वह उसे प्यार से पालती थीं, बस जब वह अपने संसदीय काम के लिए बाहर होती थीं तो डॉग देहाद्राई के पास रहता था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement