scorecardresearch
 

दिल्ली में LPG कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं... शिकायत के लिए नंबर जारी, पहचान रहेगी गुप्त

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच गैस सप्लाई पर असर की आशंका के चलते दिल्ली सरकार ने LPG कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने कंट्रोल रूम शुरू किया है और शिकायत के लिए नंबर जारी किया है. इस नंबर पर कोई भी शख्स कॉल करके शिकायत कर पाएगा. उसकी जानकारी गुप्त रखी जाएगी. हाल ही में 100 सिलेंडर जब्त किए गए हैं.

Advertisement
X
LPG की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली में नया कंट्रोम रूम बनाया गया है (Photo: PTI)
LPG की कालाबाजारी पर शिकंजा कसने के लिए दिल्ली में नया कंट्रोम रूम बनाया गया है (Photo: PTI)

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में दिखने लगा है. ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में भी रेखा गुप्ता की सरकार सतर्क हो गई है.

दिल्ली में LPG गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट ने एक कंट्रोल रूम तैयार किया है, जहां लोग सीधे शिकायत कर सकते हैं.

अगर किसी को गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की जानकारी मिलती है, तो वह 8383824659 नंबर पर शिकायत कर सकता है. खास बात यह है कि शिकायत करने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी.

सरकार ने हाल ही में बवाना और अलीपुर इलाके में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया, जिसमें करीब 100 गैस सिलेंडर जब्त किए गए. इससे साफ है कि कालाबाजारी पर अब सख्ती बढ़ा दी गई है.

केंद्र सरकार ने भी कमर्शियल कंज्यूमर्स के लिए 70 फीसदी सिलेंडर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. दिल्ली में रोजाना करीब 6300 कमर्शियल सिलेंडर दिए जा रहे हैं, ताकि सप्लाई बनी रहे और लोगों को दिक्कत न हो.

Advertisement
delhi lpg
सप्लाई की किल्लत के बीच लोग खाली LPG सिलेंडरों पर बैठकर भरे हुए सिलेंडर मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं (Photo: PTI)

यह भी पढ़ें: आज तक के स्टिंग ऑपरेशन का असर: दिल्ली में 75 LPG सिलेंडर जब्त, ब्लैक करने वालों पर हुई FIR 

अब सरकार का फोकस साफ है कि सप्लाई को स्थिर रखना और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाना. ऐसे समय में लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं गड़बड़ी दिखे तो तुरंत जानकारी दें.

बता दें कि अमेरिका-इजरायल ने साथ मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. इस हमले के बाद दुनिया के कई मुल्कों पर ऊर्जा संकट का खतरा मंडराने लगा. इससे भारत भी अछूता नहीं रहा. देश के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसमें लोग गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगते हुए दिखे. वहीं, सरकार ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement