scorecardresearch
 

AAP विधायक राखी बिडलान को जन्मदिन के गिफ्ट में मिली स्कॉर्पियो कार, पर जश्न में पड़ा खलल

दिल्ली के मंगोलपुरी से AAP विधायक राखी बिडलान के जन्मदिन पर बीती रात खूब हंगामा हुआ. बीती रात राखी बिडलान का जन्मदिन था. इस मौके पर उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी गिफ्ट में भी मिली और भव्य पंडाल में पार्टी भी हुई.

Advertisement
X
Rakhi Bidlan
Rakhi Bidlan

दिल्ली के मंगोलपुरी से के जन्मदिन पर बीती रात खूब हंगामा हुआ. बीती रात राखी बिडलान का जन्मदिन था. इस मौके पर उन्हें स्कॉर्पियो गाड़ी गिफ्ट में भी मिली और भव्य पंडाल में पार्टी भी हुई.

इस पार्टी में राखी बिडलान और किराड़ी के विधायक ऋतुराज ने जमकर डांस भी किया. लेकिन तब पड़ गया जब ऋतुराज के पीछे पीछे उनकी विधान सभा के वे लोग भी वहां पहुंच गए जो कुछ दिनों से एक हत्याकांड को लेकर धरने पर बैठे थे.

बताया जाता है कि उन्हें वहां देखकर राखी के भाई और ऋतुराज नाराज हो गए. इसके बाद दोनों तरफ से हाथापाई और धक्कामुक्की भी हुई.

Advertisement
Advertisement