scorecardresearch
 

'तुम काली कलूटी हो, मेरी पत्नी सुंदर होगी...',ताने देता था देवर, मारपीट करता था पति, अब छत से गिरकर संदिग्ध मौत

पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने दहेज प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और लगातार अपमान के गंभीर आरोप लगाए हैं. घटना से पहले महिला की आखिरी फोन कॉल और परिवार के दावों के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर जांच तेज कर दी है.

Advertisement
X
,ताने देता था देवर, मारपीट करता था पति, अब छत से गिरकर संदिग्ध मौत (Photo: itg)
,ताने देता था देवर, मारपीट करता था पति, अब छत से गिरकर संदिग्ध मौत (Photo: itg)

वेस्ट दिल्ली के इंद्रपुरी थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में घर की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि, इस मामले में महिला वीणा के मायके वालों का साफतौर पर यह आरोप है कि उनकी बेटी को घर की छत से उसके पति राजू और दो देवरों ने धक्का मार कर नीचे फेंका है जिससे उसकी मौत हो गई.  

'तुम काली कलूठी हो मेरी पत्नी सुन्दर होगी'

वीणा के परिजनों का यह कहना है कि लगभग 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी. तब से उसके ससुराल वाले किसी न किसी चीज की मांग रखते थे. इसके अलावा वीणा के देवर उसके रंग रूप को अलग लेकर अक्सर तंज करते रहते थे, जिससे वह बेहद परेशान थी. देवर उससे कहता था - तुम काली कलूठी हो मेरी पत्नी सुन्दर होगी.

'इसके बाद बात नहीं हो पाएगी'

हालांकि, परिजनों की मानें तो पहले भी उसका पति और देवर उसके साथ गाली गलौज मारपीट करते थे. वीणा यह सब बात अपनी बड़ी बहन को बताती थी लेकिन किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से रोक देती थी.  लेकिन जब अचानक मंगलवार रात वीणा की बड़ी बहन को उसका कॉल आया तो  वह काफी रो रही थी और कह रही थी कि इसके बाद वह कभी बात नहीं कर पाएगी. उसने अपनी बहन को यह भी कहा कि वह उसके छह महीने के बेटे को अपने पास रखे. इसके बाद फोन कट गया. 

Advertisement

'दहेज के चक्कर में मेरी बेटी को मार दिया'

जब परिजन महरौली से इंद्रपुरी के लिए चले तो रास्ते में ही वीणा के देवर ने फोन करके उसके मायके वालों को बताया कि वीणा छत से गिर गई है. फिलहाल इस मामले में एसडीएम इंक्वारी की जा रही है,  जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर वीणा की मौत की वजह क्या है. उसकी हत्या हुई है या फिर मरने के कोई और कारण हैं. लेकिन इस घटना से वीणा के मायके वालों का रो रो कर बुरा हाल है.  उनका कहना है आज के समय में भी रंग रूप को लेकर इस तरह से ताने देने की वजह से किसी की जान चली गई. वेस्ट जिले के डीसीपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका के पिता ने कहा-  इन लोगों ने दहेज के चक्कर में मेरी बेटी को मार दिया. देवर उसके रंग के लिए कहता था कि तुम काली कलूटी हो मेरी पत्नी सुन्दर होगी. इधर वीणा की बड़ी बहन ने बताया कि मुझे फोन आया था कि दीदी ये तीनों मुझे मार रहे हैँ, बस पापा से बात करा दो और आज के बाद बात नहीं कर पाउंगी और फोन कट गया. इसके बाद हमें उसकी मौत की खबर मिली.

Advertisement

Input: मनोरंजन कुमार

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement