के कारण शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लगभग 50 उड़ानों में विलंब हुआ क्योंकि दृश्यता घटकर 50 मीटर हो गयी.
गुरुवार रात से हवाई अड्डे पर कोहरा दिखने लगा था और शुक्रवार की सुबह कोहरा इतना घना हो गया कि दोनों रनवे पर दृश्यता 50 मीटर से कम हो गयी और यहां से उड़ानें बंद कर दी गयीं.
जेट एयरवेज की दो उड़ानें (अबू धाबी और दमाम से) और लुफ्थांसा की म्यूनिख से आने वाली उड़ान के, सुबह पांच बजकर 30 मिनट और सात बजकर 30 मिनट के बीच, दिशा बदल दी गई.
हालांकि उड़ानें रद्द नहीं की गयी लेकिन 50 उड़ानें बाधित रहीं और सुबह छह बजे कोई उड़ान नहीं जा पायी क्योंकि दृश्यता घटकर 125 मीटर से कम हो गयी.
तीसरे रनवे पर रात एक बजे कोहरा बढ़ने लगा जिसकी वजह से अधिकारियों को मजबूरन कम दृश्यता प्रक्रिया :एलवीपी: लागू करनी पड़ी.
मुख्य रनवे पर सुबह चार बजकर 10 मिनट पर एलवीपी लागू किया गया.