scorecardresearch
 

धनतेRUSH…. सुबह-सुबह ही रेंगने लगी दिल्ली, आनंद विहार-गाजीपुर हर तरफ भयंकर जाम

फेस्टिव सीजन में दिल्ली की सड़कों पर जाम का असर सुबह से ही दिखने लगा है. शुक्रवार सुबह 5 बजे आनंद विहार और गाजीपुर में गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं. खास बात यह है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 15 नवंबर तक विशेष इंतजाम किए हैं, लेकिन पहले ही दिन सुबह जाम ने इन तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए.

Advertisement
X
ITO के पास भारी ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन (फोटो- PTI)
ITO के पास भारी ट्रैफिक जाम में फंसे वाहन (फोटो- PTI)

फेस्टिव सीजन का असर अब दिल्ली की सड़कों पर साफ दिखने लगा है. जाम का झाम सिर्फ दिन में ही नहीं, सुबह-सुबह भी लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है. शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे आनंद विहार और गाजीपुर के आसपास सड़कों पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला.

हालात ऐसे थे कि सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन रेंग-रेंगकर आगे बढ़ते नजर आए. सुबह की शुरुआत ही लोगों को जाम से जूझते हुए करनी पड़ी.

इससे पहले गुरुवार शाम को ITO, बारापुला फ्लाईओवर, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, मयूर विहार फेज-1 से भी भयंकर जाम की तस्वीरें आई थीं.

Delhi Traffic updates

बता दें कि ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस पहले ही स्पेशल ट्रैफिक अरेंजमेंट कर चुकी है लेकिन उसका कोई खास असर शुक्रवार को नहीं दिखा.

त्योहारी सीज़न में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 15 नवंबर तक आनंद विहार ISBT और आस-पास के ट्रांसपोर्ट हब के आस-पास खास ट्रैफिक इंतजाम किए हैं.

ये इंतजाम धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा के दौरान होने वाली भीड़ को ध्यान में रखकर किए गए हैं. इनका मकसद गाड़ियों की आवाजाही को सुचारू बनाना और इंटरस्टेट बस टर्मिनल व आस-पास के रेलवे स्टेशनों के आस-पास जाम को रोकना है.

Advertisement

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइज़री के मुताबिक, रोड नंबर 56 (चौधरी चरण सिंह मार्ग) और रोड नंबर 57 (स्वामी दयानंद मार्ग) पर असर पड़ने की संभावना है. साथ ही, गाजीपुर गोलचक्कर और विवेक विहार में रामप्रस्था पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा.

NH-24, सराय काले खां और बारापुला की ओर जाने वाले यात्रियों को GT रोड से होते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

गाजियाबाद और दिलशाद गार्डन जाने वालों को भी GT रोड से होते हुए अक्षरधाम के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

रोड नंबर 56 के दोनों तरफ, खासकर आनंद विहार ISBT के एंट्री और एग्जिट गेट और आस-पास की सड़कों पर बसों, TSR, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियों समेत सभी तरह की गाड़ियों की पार्किंग, इंतज़ार या रुकने पर रोक रहेगी.

प्राइवेट गाड़ी चलाने वालों को सलाह दी गई है कि वे कौशांबी रोड पर मारुति शोरूम के पास और NH-24 के पास कौशांबी रोड पर DDA की जमीन पर बनी पार्किंग सुविधाओं का इस्तेमाल करें.

एडवाइजरी में कहा गया है कि गाड़ियों को सड़क या आने-जाने वाली सड़कों पर बिना देख-रेख के न छोड़ें. नियमों के मुताबिक, बिना इजाजत पार्किंग करने या रुकावट पैदा करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और गाड़ी को टो (tow) किया जा सकता है.

Advertisement

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ISBT इलाके में बेवजह जाने से बचें और जहां तक हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement