दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग पर सियासत जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने शाहीन बाग के बहाने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर निशाना साधा.
अनिल विज ने कहा कि शाहीन बाग, जामिया मिलिया टुकड़े-टुकड़े गैंग कांग्रेस और आप पार्टी का जॉइंट वेंचर है.
1947 में देश का विभाजन करने वाली मानसिकता आज भी जिंदा है वह कभी शाहीन बाग, कभी जामिया मिलिया और कभी टुकड़े टुकड़े गैंग के रूप में सामने आ रही । देश को एक रखने के लिए इसको समझना बहुत जरूरी है । शाहीन बाग, जामिया मिलिया टुकड़े टुकड़े गैंग कांग्रेस और आप पार्टी का जॉइंट वेंचर है ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister)
टुकड़े टुकड़े गैंग कर रही काम जिनके इशारों पे । संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से ।।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister)
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, '1947 में देश का विभाजन करने वाली मानसिकता आज भी जिंदा है वह कभी शाहीन बाग, कभी जामिया मिलिया और कभी टुकड़े-टुकड़े गैंग के रूप में सामने आ रही. देश को एक रखने के लिए इसको समझना बहुत जरूरी है.' इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि शाहीन बाग संयोग नहीं, ये प्रयोग है.
इससे पहले अनिल विज ने जामिया और शाहीन बाग में चली गोली पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था, हो सकता है दिल्ली में गोलियां केजरीवाल के ड्रामा के कारण चली हों. उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा नौटंकीबाज पार्टी है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने ठान ली है, वो केजरीवाल को हराएंगे. विज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि केजरीवाल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं और टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं. विज ने कहा कि देश से पहले बिजली, पानी और स्वास्थ्य आता है. ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं.