scorecardresearch
 

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अधिकारियों का ट्रांसफर

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल किया है. इसके तहत कई IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला किया गया है. पश्चिम दिल्ली, आउटर-नॉर्थ, ट्रैफिक, सिक्योरिटी, लाइसेंसिंग समेत कई विभागों में पदस्थापना हुई है. नए डीसीपी और अतिरिक्त डीसीपी नियुक्त किए गए हैं, साथ ही मध्यम स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं.

Advertisement
X
मध्यम स्तर के अधिकारियों के भी तबादले हुए. (Photo-ITG)
मध्यम स्तर के अधिकारियों के भी तबादले हुए. (Photo-ITG)

दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस के बेड़े में बहुत बड़ा फेरबदल किया है. कई IPS और डैनिप्स (DANIPS) अधिकारियों का तुरंत प्रभाव से तबादला कर दिया गया है. इस आदेश के तहत कई जिलों के DCP और अतिरिक्त DCP भी बदले गए हैं.

गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, पश्चिम दिल्ली के डीसीपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी शरद भास्कर दराडे को अब डीसीपी हेडक्वार्टर-III बनाया गया है. वहीं, आउटर-नॉर्थ के डीसीपी वी हरीशवर स्वामी अब उनकी जगह वेस्ट दिल्ली के नए डीसीपी का पदभार संभालेंगे.

डीसीपी हेडक्वार्टर-III के पद पर तैनात जिमी चिराम को डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया गया है. उन्हें डीसीपी स्प्यूनर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इसके अलावा, राहुल अलवाल को एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स से हटाकर डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएस शोभित डी सक्सेना को डीसीपी आउटर-नॉर्थ, निहारिका भट्ट को एडिशनल डीसीपी-I नॉर्थ और नेहा यादव को डीसीपी PMMC के पद पर तैनात किया गया है. नेहा यादव को डीसीपी SPUWAC का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है.

सुरक्षा और लाइसेंसिंग विंग में भी बदलाव

सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा संभाल रहे डीसीपी जितेंद्र मणि को अब डीसीपी सिक्योरिटी के पद पर भेजा गया है. वहीं, एडिशनल डीसीपी-I साउथ-ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा का तबादला कर उन्हें डीसीपी लाइसेंसिंग बनाया गया है. हालांकि, डीसीपी अन्येश रॉय पहले की तरह डीसीपी IFSO के पद पर बने रहेंगे, लेकिन अब उनके पास लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार नहीं रहेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 36 IAS अधिकारियों का तबादला... देखें लिस्ट

इनके अलावा, ईशा सिंह को डीसीपी वेलफेयर, रविनंदन बी एम को एडिशनल डीसीपी-I नॉर्थ-वेस्ट, विकास मीणा को एडिशनल डीसीपी-I द्वारका और सुलेखा को डीसीपी सुरक्षा नियुक्त किया गया है.

डैनिप्स अधिकारियों के तबादले

डैनिप्स अधिकारियों की लिस्ट में दीपक यादव को डीसीपी 4थ बटालियन डीएपी (DAP) बनाया गया है. सतीश कुमार को एडिशनल डीसीपी-I रोहिणी और चंद्र कुमार सिंह को डीसीपी क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है. आलोक कुमार सिंह का तबादला डीसीपी आर पी भवन के रूप में किया गया है.

वहीं, हाल ही में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए अभिषेक कुमार को एडिशनल डीसीपी-II साउथ-वेस्ट बनाया गया है.

मध्यम स्तर के अधिकारियों का फेरबदल

इस आदेश के तहत कई मध्यम स्तर के अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग दी गई है. अशोक कुमार को डीसीपी NAV, मनस्वी जैन को एडिशनल डीसीपी-II साउथ, गौरव गुप्ता को डीसीपी ANTF और मयंक बंसल को डीसीपी कम्युनिकेशन बनाया गया है.

इसके साथ ही विपुल अनेकांत को एडिशनल डीसीपी-II ईस्ट और डाभी आनंद दिनेश भाई को डीसीपी मेट्रो बनाया गया है. प्रक्षय कुमार सिंह को एडिशनल डीसीपी-II आउटर नॉर्थ और ईशान भारद्वाज को डीसीपी सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है.

Advertisement

तबादलों में अजय कुमार को एडिशनल डीसीपी-II नॉर्थ-वेस्ट और रिधिमा सेठ को एडिशनल डीसीपी (SPUWAC का प्रभार) नियुक्त किया गया है. अभिषेक गुप्ता को एडिशनल डीसीपी-II वेस्ट बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 13 जिलों के कप्तान समेत 27 IPS अफसरों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

इसके अलावा पंकज सूद को डीसीपी सुप्रीम कोर्ट सुरक्षा और अरविंद कुमार को एडिशनल डीसीपी-II नॉर्थ-ईस्ट नियुक्त किया गया है. रणबीर सिंह को डीसीपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement