scorecardresearch
 

दिल्ली की येलो लाइन पर प्रभावित रहेगी मेट्रो सेवा, DMRC ने बताया कारण

ट्रैक का मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कुछ रूट्स पर मेट्रो का परिचालन सिंगल ट्रैक पर किया जाएगा. इसकी जानकारी डीएमआरसी ने दी है.

Advertisement
X
कम हो सकती है मेट्रो ट्रेन की संख्या (फाइल फोटो)
कम हो सकती है मेट्रो ट्रेन की संख्या (फाइल फोटो)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • होगा ट्रैक की मरम्मत का कार्य
  • सिंगल ट्रैक पर होगा परिचालन
  • कम हो सकती है मेट्रो की संख्या 

अनलॉक की प्रक्रिया में केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही दिल्ली की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो लगभग 6 महीने बाद फिर से ट्रैक पर लौट आई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लगभग हर रूट पर मेट्रो सेवा बहाल हो गई है, लेकिन लंबे अंतराल तक परिचालन ठप रहने के कारण कहीं-कहीं कुछ समस्याएं भी आ रही हैं. इन्हें दुरूस्त करने में भी दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के कर्मचारी जुटे हुए हैं.

ट्रैक का मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कुछ रूट्स पर मेट्रो का परिचालन सिंगल ट्रैक पर किया जाएगा. इसकी जानकारी डीएमआरसी ने दी है. डीएमआरसी के मुताबिक समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर येलो लाइन पर समयपुर बादली और विश्वविद्यालय स्टेशन के बीच अप और डाउन, दोनों लाइन पर सेवाएं सामान्य रहेंगी. वहीं, विश्वविद्यालय से राजीव चौक के बीच सिर्फ डाउन लाइन पर ही मेट्रो का परिचालन होगा.

विश्वविद्यालय और राजीव चौक स्टेशन के बीच सिंगल ट्रैक से परिचालन के कारण मेट्रो ट्रेन के फेरे कम हो सकते हैं. राजीव चौक और हुडा सिटी सेंटर स्टेशन के बीच अप और डाउन, दोनों ट्रैक से मेट्रो का परिचालन होगा. डीएमआरसी के मुताबिक अप लाइन के राजीव चौक से नई दिल्ली जाने वाले एक हिस्से का भी मरम्मत कार्य कराया जा रहा है.

Advertisement

इस मेंटेनेंस कार्य के कारण ही एक ट्रैक पर परिचालन बंद करने की जरूरत है. डीएमआरसी ने कहा है कि राजीव चौक और विश्वविद्यालय के बीच मरम्मत कार्य पूर्ण कर जल्द ही परिचालन सामान्य करा लिया जाएगा. गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए दिल्ली मेट्रो ने 7 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया था.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement